दिल्ली: करोलबाग में फॉर्च्यूनर कार ने स्कूटी सवार को 100 मीटर तक घसीटा, कई वाहनों को टक्कर मारी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शाम करीब सवा 8 बजे सूचना मिली कि करोल बाग इलाके में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी है. कार का ड्राइवर ओवर स्पीड भाग रहा था. उसने पहले कई गाड़ियों को टक्कर मारी. घटना के बाद चीख-पुकार मच गई.

Advertisement
दिल्ली में सड़क पर रफ्तार का कहर देखने को मिला. दिल्ली में सड़क पर रफ्तार का कहर देखने को मिला.

अरविंद ओझा

  • लखनऊ,
  • 19 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:47 PM IST

दिल्ली में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने सोमवार शाम सड़क पर कहर बरपाया. यहां करोल बाग इलाके में तेज रफ्तार कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, जिससे सभी वाहन डैमेज हो गए. एक स्कूटी सवार को 100 मीटर दूर तक घसीटकर ले गया. ये पूरी घटना CCTV में कैद हो गई है. 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शाम करीब सवा 8 बजे सूचना मिली कि करोल बाग इलाके में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी है. कार का ड्राइवर ओवर स्पीड भाग रहा था. उसने पहले कई गाड़ियों को टक्कर मारी, फिर आगे जाकर उसने एक स्कूटी सवार को करीब 100 मीटर तक घसीटा. हादसे के बाद ड्राइवर भागने की कोशिश कर रहा था.

Advertisement

 घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल, पुलिस ने टक्कर मारने वाले कार चालक को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. पुलिस का कहना है कि घटना के बारे में पता किया जा रहा है. एक रिक्शा भी डैमेज हो गया है. अन्य वाहनों के बारे में जानकारी की जा रही है.

फॉर्च्यूनर कार में सवार थे दो लोग

पुलिस के मुताबिक, घटना करोल बाग के पदम सिंह रोड की है. आरोपी रईसजादे फॉर्च्यूनर कार में दो लोग सवार थे और नशे की हालत में थे. शाम करीब 8 बजे फॉर्च्यूनर कार ने रोड पर कई वाहनों को टक्कर मारी और एक स्कूटी सवार को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया. लोगों का कहना है कि कार में शराब की बोतलें भी मिली हैं. स्कूटी सवार युवक की हालत गंभीर है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

5-6 लोग सवार थे

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कार की स्पीड काफी तेज थी. उन्होंने पहले स्कूटी सवार को टक्कर मारी, उसके बाद अन्य गाड़ी को टक्कर मारी. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. कार ने करीब 5-6 गाड़ियों में टक्कर मारी है. रिक्शा वाले को भी चपेट में लिया है.
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »