बच्चा चोरी के शक में किन्नर की लात-घूसों से जमकर पिटाई, ऑटो ड्राइवर ने फैलाई थी अफवाह

महाराष्ट्र के बुलढाणा में बच्चा चोरी के शक में एक किन्नर की पिटाई का मामला सामने आया है. पीड़ित किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़ित किन्नर के मुखिया ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर आरोपियों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया तो पूरे महाराष्ट्र से किन्नरों को बुलाकर आंदोलन करेंगे. 

Advertisement
बच्चा चोरी के शक में किन्नर को पीटा गया बच्चा चोरी के शक में किन्नर को पीटा गया

aajtak.in

  • बुलढाणा,
  • 15 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:48 AM IST

महाराष्ट्र के बुलढाणा में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक किन्नर को पीट दिया. यह घटना बुधवार शाम 5 बजे जलगांव-जामोद बस स्टैंड पर हुई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हाल ही में बच्चा चुराने वाले गैंग का सदस्य समझकर सांगली जिले में मथुरा के 4 साधुओं की पिटाई का मामला भी सामने आया था.      

Advertisement

पीड़ित किन्नर सायरा मोगरा जान ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वो मलकापुर शहर की रहने वाली है और जलगांव-जामोद में अपने एक सहयोगी के साथ दीक्षा (भीख) मांगने गई थी.  वह ऑटो में बस स्टैंड के लिए निकली थी, ऑटो चालक ने फोन पर किसी को कहा कि उसके ऑटो में एक महिला बैठी है, जो बच्चा चुराने आई है. फिर क्या था मौके पर 8 से 10 मौके पर पहुंचे और बीच सड़क किन्नर की जमकर पिटाई कर दी. 

 

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कई लोग किन्नर के बाल पकड़कर उसे लात घूसों से जमकर पीट रहे हैं. वहीं किन्नर खुद को बचाने की कोशिश की लेकिन भीड़ के चुंगल से वो छूट नहीं पाया.  फिर किन्नर को पीटते हुए ऑटो में बैठाया और पुलिस स्टेशन लेकर गए. पीड़ित किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़ित किन्नर के मुखिया ने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर आरोपियों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया तो पूरे महाराष्ट्र से किन्नरों को बुलाकर आंदोलन करेंगे. 

Advertisement

(रिपोर्ट- जाका खान)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »