मेरठः तमंचे से केक काटकर मनाया जन्मदिन, फोटो वायरल होने पर 2 गिरफ्तार

पुलिस ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दोनों युवकों को चेकिंग के दौरान अवैध असलेह के साथ गिरफ्तार किया गया है. और पुलिस का दावा है कि यह दोनों युवक तमंचे से केक काटे जाने वाले फोटो में दिख रहे हैं.

Advertisement
पुलिस ने दावा किया है कि पकड़े गए दोनों युवक वायरल फोटो में दिख रहे हैं पुलिस ने दावा किया है कि पकड़े गए दोनों युवक वायरल फोटो में दिख रहे हैं

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 04 जून 2021,
  • अपडेटेड 12:39 AM IST
  • तमंचे से केक काटने का फोटो हुआ वायरल
  • पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर तमंचे से केक काटते हुए कुछ युवकों का फोटो वायरल हुआ. इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई. नतीजा ये हुआ कि वायरल फोटो में दिख रहे दो युवकों को पुलिस ने शिनाख्त करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है.

मेरठ के थाना इंचौली की पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए युवकों के नाम अबरार और महबूब है. अबरार और महबूब थाना इंचोली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर के रहने वाले हैं. इन दोनों को चेकिंग के दौरान 315 बोर और 12 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है. 

Advertisement

पुलिस ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दोनों युवकों को चेकिंग के दौरान अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया है. और पुलिस का दावा है कि यह दोनों युवक तमंचे से केक काटे जाने वाले फोटो में दिख रहे हैं. इन दोनों ने केक काटते वक्त बाकयदा तमंचा लेकर फोटो शूट कराया था. 

एक तस्वीर में युवक तमंचा लेकर केक काट रहा है. दूसरी तस्वीर में बीस पच्चीस लड़के बिना मास्क लगाए फोटो में दिख रहे हैं. पुलिस का कहना है कि वायरल तस्वीरों के आधार पर दोनों युवकों की पहचान अबरार और महबूब के रूप में की गई है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »