UP: आगरा में दिनदहाड़े महिला और युवक की हत्या, वारदात से फैली सनसनी

उत्तर प्रदेश के आगरा (UP Agra) में दिनदहाड़े एक महिला और युवक की हत्या कर दी गई. पुलिस के अनुसार, इस वारदात को महिला के पति और अन्य ससुरालीजनों ने अंजाम दिया है. घटना के पीछे की वजह अवैध संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस महिला के पति, देवर व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Advertisement
दिनदहाड़े कर दी गई महिला और युवक की हत्या. (Representational image) दिनदहाड़े कर दी गई महिला और युवक की हत्या. (Representational image)

अरविंद शर्मा

  • आगरा,
  • 27 मई 2022,
  • अपडेटेड 5:48 PM IST
  • आगरा के थाना एत्माद्दौला के घड़ी चांदनी क्षेत्र की घटना
  • अवैध संबंधों के कारण दिया गया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश के आगरा (UP Agra) में एक महिला और एक युवक हत्या कर दी गई. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस के अनुसार, यह दोहरे हत्याकांड की वारदात को अवैध संबंधों के चलते अंजाम दिया गया है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया. पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने महिला के पति, देवर व ससुर को हिरासत में लिया है. मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, यूपी के आगरा के थाना एत्माद्दौला के घड़ी चांदनी क्षेत्र में दिन दहाड़े एक युवक और एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा गया. इस दौरान ADG, DIG, SP City भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस के साथ डॉग स्क्वॉड टीम भी मौके पर पहुंच गई.

यह भी पढ़ेंः गुना हत्याकांड मामला: पुलिसकर्मियों को मारने वाले 2 आरोपियों ने किया कोर्ट में सरेंडर, SP पर गिरी गाज

पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना को लेकर पुलिस ने महिला के पति, देवर और ससुर को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस उनसे वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है. बकौल पुलिस, महिला के पति ने हत्या की वारदात कबूल कर ली है. पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं. इस मामले की सख्ती से जांच की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement