बिहार: मजदूरी मांगने गई महिला के साथ खेत में रेप, आरोपी ने वीडियो किया वायरल

कटिहार से एक रेप का मामला सामने आया है. जहां पर खेत में काम करने वाली महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. पीड़िता का आरोप है कि काम खत्म हो जाने के बाद वो मालिक के पास मजदूरी मांगने गई तो खेत मालिक ने उसे दूसरे खेत में थोड़ा काम करने को कहा और वहां ले जाकर पिस्तौल दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.

Advertisement
(प्रतीकात्मक फोटो) (प्रतीकात्मक फोटो)

बिपुल राहुल

  • कटिहार ,
  • 09 जुलाई 2021,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST
  • मजदूर महिला के साथ बलात्कार
  • मजदूरी देने के बहाने महिला से रेप
  • आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बिहार के कटिहार में एक महिला मजदूर के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि काम खत्म होने के बाद महिला अपनी मजदूरी मांगने गई तो मालिक ने उसे दूसरे खेत में थोड़ा काम करने की बात कही. इस पर महिला राजी हो गई और चली गई. वहां ले जाकर उसके साथ खेत मालिक ने डरा धमकाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं आरोपी ने रेप का वीडियो भी बना दिया और किसी को कुछ भी न बताने की धमकी भी दी. पीड़िता ने बताया कि आरोपी शख्स ने कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो आगे से उसे कोई काम नहीं देगा. 

Advertisement

खेत में मजदूर महिला के साथ रेप

पीड़िता ने बताया कि वो समाज और घर परिवार की वजह से काफी दिन तक चुप रही. लेकिन जब आरोपी ने वीडियो वायरल किया तो उसे अपनी चुप्पी तोड़नी पड़ी. गांव के सरपंच को घटना की जानकारी दी और स्थानीय जनप्रतिनिधि ने महिला को न्याय दिलाने के लिए स्थानीय थाना बरारी भेजा. थाने में पीड़िता के द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी  

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तीन दिन तक हमने खेत में काम किया था. काम खत्म होने बाद हम मालिक से पैसे मांगने गए. इस पर मालिक बोले की दूसरे खेत में थोड़ा काम है वो भी कर दो और अपने पैसे ले जाओ. हम उनके साथ दूसरे खेत में चले गए फिर उन्होंने हमारे साथ गलत व्यवाहर करना शुरू कर दिया. बंदूक दिखाकर हमारे साथ गलत काम किया और वीडियो भी बनाया. समाज में बेइज्जती  न हो इसलिए हम 15 दिन तक चुप रहे. इसके अलावा उसने हमें गोली मारने की धमकी भी दी थी. हमें न्याय चाहिए और हम चाहते हैं उसे सख्त सजा मिले. 
 

Advertisement

आरोपी की तलाश में लगी पुलिस 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के भाई को गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है, फिलहाल पीड़िता को मेडिकल के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »