हरदोई: 6 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या, रिश्ते के भाई ने दिया वारदात को अंजाम

यूपी के हरदोई से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां पर रिश्ते में लगने वाले भाई ने छह साल की मासूम के साथ रेप किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
छह साल की मासूम की रेप के बाद हत्या, जांच में जुटी पुलिस (फोटो आजतक) छह साल की मासूम की रेप के बाद हत्या, जांच में जुटी पुलिस (फोटो आजतक)

प्रशांत पाठक

  • हरदोई ,
  • 21 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 10:59 PM IST
  • छह साल की मासूम बच्ची के साथ रेप
  • रिश्ते में लगने वाले भाई ने की रेप के बाद हत्या
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बच्चों और महिलाओं पर होने वाले अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला हरदोई जिले से सामने आया है, जहां पर बुधवार शाम से लापता एक 6 साल की बच्ची का शव गन्ने के खेत में मिला. बच्ची के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले 25 साल के भाई ने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और गला दबा कर बच्ची की हत्या कर दी.  

Advertisement

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. पिहानी कोतवाली इलाके के एक गांव से 6 साल की मासूम बच्ची अचानक से गायब हो गई थी. परिजनों से खूब खोजबीन करने के बाद पुलिस को सूचना दी. तुरंत ही हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरू की. इस दौरान पता चला कि बच्ची का रिश्ते में लगने वाला भाई जो पड़ोस के गांव में ही रहता है वो बच्ची को कहीं पर लेकर गया था. इसके बाद में घर आकर सो गया फिर रिश्तेदारों ने बच्ची के गायब होने की बात बताई, जिस पर वह उन लोगों के साथ बच्ची की खोजबीन करता रहा.

25 साल के युवक ने किया छह साल की मासूम बच्ची के साथ रेप 

Advertisement

पुलिस को जब उसके ऊपर शक हुआ और उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो पूरा राज खुल गया. उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर गन्ने के खेत से लड़की का शव बरामद किया गया. बच्ची के साथ दुष्कर्म और उसके बाद गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

देखें: आजतक LIVE TV

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है. आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इस घटना के बाद से बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »