पापा मारते तो क्या उनको भी गोली मार देते? PUBG के लिए मां के हत्यारोपी बेटे ने ये दिया जवाब

लखनऊ में 16 साल के बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से अपनी मां को गोली मार दी थी. पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी लड़के को कोई पछतावा नहीं है. पढ़िए पुलिस और लड़के के बीच सवाल-जवाब

Advertisement
आरोपी लड़के से पुलिस ने की पूछताछ आरोपी लड़के से पुलिस ने की पूछताछ

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 09 जून 2022,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST
  • आरोपी लड़के से पुलिस ने किया पूछताछ
  • लड़के को मां के कत्ल का पछतावा नहीं

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुई कत्ल की कहानी ने सुनने वालों के होश उड़ा दिए हैं. जिसने भी सुना, वो चौंक गया. एक बार में लोगों को तो भरोसा नहीं हुआ कि 16 साल के इस लड़के ने अपनी मां को गोली मार दी, लेकिन यही सच है. बताया जा रहा है कि लड़के को उसकी मां हर वक्त PUBG खेलने से मना करती थीं. गुस्साए लड़के ने मां को मार डाला और पार्टी करता रहा. वारदात शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात की है.

Advertisement

16 साल के बेटे ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से अपनी मां को गोली मार दी. मां को गोली मारने के बाद बेहद आराम से और बगैर कोई चिंता किए वह तीन दिन तक पार्टी करता रहा. इस दौरान उसने अपनी बहन को धमकाया. दोस्तों के क्रिकेट खेला और उनके साथ उसी घर में पार्टी की, जहां पर मां की लाश पड़ी हुई थी. लाश की दुर्गंध को छिपाने के लिए रूम फ्रेशनर छिड़कता रहा. राज खुला तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

ये भी पढ़ें: क्या 3 साल में छूट जाएगा PUBG के लिए मां की हत्या करने वाला नाबालिग बेटा? क्या कहता है जुवेनाइल कानून

पूछताछ के दौरान आरोपी लड़के को कोई पछतावा नहीं है. पढ़िए पुलिस और लड़के के बीच सवाल-जवाब-

सवाल- तुमने ऐसा क्यों किया ?
लड़के ने कोई जवाब नहीं दिया

Advertisement

सवाल- पुलिस ने फिर पूछा?
जवाब-
मम्मी का रोका टोकी बहुत करती थी. गेम नहीं खेलने देती थी.

सवाल- गोली कैसे मारी?
जवाब-
रात में सोते समय. जब मम्मी सो गई तब पापा की पिस्टल से गोली मारी.

सवाल- डर नहीं लगा पुलिस पकड़ लेगी?
जवाब-
नहीं 

सवाल- बहन को क्या बताया?
जवाब-
मम्मी के बारे में किसी को बताया तो तुमको भी ऐसे मार दूंगा, तुम चुप रहना.

सवाल- कौन सा गेम खेलते थे फोन में?
जवाब-
ऑनलाइन गेम. PUBG, फाइटर इंस्टाग्राम पर रहता था. अच्छा लगता था. मम्मी रोकती थी. गुस्सा आता था.

सवाल- पापा अगर मारते तो उनको भी गोली मार देते?
जवाब-
वो तब देखा जाता, क्या करता अभी क्या बताऊं.

सवाल- तुमको जेल हो जायेगी, नहीं सोचा था?
जवाब-
नहीं ,इतना नहीं सोचता हूं.

सवाल- दोस्तो के साथ पार्टी क्यों की?
जवाब-
रात में डर गया था और बहुत दिनों से उनके साथ मूवी नहीं देखी थी, वो मुझसे कह रहे थे, तब मैने कहा कि चलो घर चले.

सवाल- बहन को खाना कहां से लाकर देते थे?
जवाब-
स्कूटी से बाहर जाता था और खाना लाता था, जो मन था वही खाने को लाता था.

सवाल- घर में खाना बनाया क्या?
जवाब-
हां बनाया, जो बहन को पसंद था, वही बना देता था.
 
सवाल- अब मां तो है नहीं, दुख नहीं है तुम्हें?
जवाब-
नहीं, दुख नहीं है.
 
सवाल- घर पर फोन आता था तो क्या बताए थे?
जवाब-
मम्मी का फोन मेरे पास था, मैं अपने फोन से बोलता था कि मम्मी दादी को देखने गई है और आयेंगी तो बात करवा दूंगा.

Advertisement

सवाल- पिता का फोन क्यों नहीं उठाया?
जवाब-
उठाया था जब देखा ज्यायदा फोन आ रहा है, तब बताया कि ऐसा हो गया.

सवाल- मोबाइल में पोर्न देखते थे, मम्मी मना करती थीं?
जवाब-
मेरे दोस्त देखते थे, उनको कोई नहीं कहता था.
 
सवाल- कहानी क्यों गढ़ी?
जवाब-
लगा था किसी को पता नहीं लगेगा.

बेटे को क्यों माफ करना चाहते हैं पिता?

इस बीच पिता ने आरोपी बेटे को माफ करने की गुजारिश की है. उन्होंने कहा कि पत्नी तो चली गई, अब इकलौता बेटा ना जाए. हालांकि पिता की इस गुजारिश पर पुलिस ने कानूनी कार्यवाही का हवाला दिया. 

पिता के मुताबिक, पूरा घर बर्बाद हो गया है और अब कोई बचा नहीं है, ऐसे में अब इकलौता बेटा है, उससे नासमझी में कत्ल हो गया, इस वजह से उसको माफ किया जाए और उसके परिवार को बचाया जाए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »