हावड़ा सेक्स रैकेट की मुख्य आरोपी श्वेता खान बेटे समेत गिरफ्तार, इवेंट कंपनी की आड़ में बनाते थे गंदी फिल्में

हावड़ा सेक्स और पोर्न रैकेट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड श्वेता खान को कोलकाता के अलीपुर से गिरफ्तार किया गया. सह आरोपी और श्वेता का बेटा आर्यन पहले ही पकड़ा जा चुका है. इस रैकेट का शिकार बनी एक युवती की हालत गंभीर है.

Advertisement
पुलिस ने पहले सहआरोपी बेटे को पकड़ा बाद में श्वेता भी पकड़ी गई पुलिस ने पहले सहआरोपी बेटे को पकड़ा बाद में श्वेता भी पकड़ी गई

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 11 जून 2025,
  • अपडेटेड 10:08 PM IST

Howrah Sex and Pornographic Film Racket: पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा सेक्स और पोर्नोग्राफिक फिल्म रैकेट के मुख्य आरोपियों में से एक श्वेता खान को गिरफ्तार कर लिया है. उसे कोलकाता के अलीपुर इलाके से हावड़ा सिटी पुलिस ने पकड़ा है. इससे पहले बुधवार को श्वेता के बेटे और इस मामले के सह-आरोपी आर्यन खान को दक्षिण कोलकाता के गोल्फ ग्रीन इलाके से गिरफ्तार किया गया था.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आर्यन और उसके एक साथी को भी गिरफ्तार किया गया था. वो पांच दिन से फरार चल रहे थे. पुलिस आयुक्त प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि आर्यन से पूछताछ जारी है, और जल्द ही जांच से जुड़ी डिटेल्स साझा की जाएंगी.

हावड़ा पुलिस ने इससे पहले श्वेता की मां को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. साथ ही, श्वेता की सबसे छोटी बेटी जो महज तीन साल की है, उसे भी एक अज्ञात कोलकाता निवासी के घर से रेस्क्यू किया गया है.

दरअसल, यह मामला तब सुर्खियों में आया जब उत्तर 24 परगना के पानीहाटी की 22 वर्षीय युवती किसी तरह से मां-बेटे के चंगुल से भागने में सफल हो गई थी. वो छह महीने से इस रैकेट का शिकार थी. उसने पुलिस को बताया कि उसे एक फर्जी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में नौकरी का झांसा देकर आर्यन ने बुलाया था और बाद में उसे हावड़ा के डोमजूर इलाके के एक फ्लैट में कैद कर लिया गया.

Advertisement

वहां उसे जबरदस्ती पोर्न शूट्स में काम करने और बार डांसर बनने के लिए मजबूर किया गया. पुलिस की जांच में सामने आया कि यह कथित इवेंट कंपनी सिर्फ एक दिखावा थी, जिसे मां-बेटे की जोड़ी अपने सेक्स और पोर्न रैकेट के लिए इस्तेमाल कर रहे थे.

पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है और वह फिलहाल सागर दत्ता अस्पताल के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती है. उसे सिर, अंगों और आंतरिक हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं.

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने इस पूरे मामले पर स्वत: संज्ञान लिया है और पश्चिम बंगाल के डीजीपी से 48 घंटों में कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है. आयोग ने राज्य को पीड़िता को मुफ्त इलाज और मानसिक परामर्श देने का निर्देश भी दिया है.

पीड़ित युवती की मां ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने मंगलवार शाम से बेटी की बिगड़ती हालत के बाद न्याय की गुहार लगाई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »