हरियाणाः बहादुरगढ़ में गैंगवार, गोली लगने से 2 की मौत, 1 की हालत गंभीर

इस हमले में वे तीनों लोग गोली लगने से घायल हो गए. सभी को बहादुरगढ़ के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल लाया गया. जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. मृतकों की पहचान आसौदा गांव निवासी नरेश और संजय के रूप में हुई है.

Advertisement
पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है

सतेंदर चौहान

  • बहादुरगढ़,
  • 25 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 12:00 AM IST
  • ग्राम आसौदा में तीन लोगों पर हमला
  • टाटा हैरियर में सवार होकर आए थे 6 हमलावर
  • पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

हरियाणा के बहादुरगढ़ में मंगलवार को गैंगवार हो गई. इस दौरान गोलीबारी में तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए. जिनमें से दो की मौत हो गई. जबकि हालत गंभीर बनी हुई है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अब इस घटना की छानबीन कर रही है. इलाके में इस गोलीकांड के बाद दहशत का माहौल है.

Advertisement

गैंगवार की यह वारदात बहादुरगढ़ के गांव आसौदा की है जहां एक दुकान के बाहर तीन लोग बैठे थे. तभी वहां टाटा हैरियर गाड़ी में सवार होकर आए आधा दर्जन लोग पहुंचे और उन्होंने दुकान के बाहर बैठे तीन लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. हमलावरों की संख्या 6 थी. बदमाश हमले के बाद वहां से फरार हो गए.

इस हमले में तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए. सभी को बहादुरगढ़ के ब्रह्मशक्ति संजीवनी अस्पताल लाया गया. जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है. मृतकों की पहचान आसौदा गांव निवासी नरेश और संजय के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें--

जबकि गंभीर रूप से घायल की पहचान अनिल के रूप में हुई है. उसके गले में गोली लगी है. डॉक्टर उसे बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक यह गैंगवार का मामला है. पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »