'बहन कोई मुझे मारना चाहता है', फिर जंगल में बबूल के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Lucknow: लखनऊ के नगराम थानाक्षेत्र के तोमरिया इलाके में एक युवक का शव जंगल में बबूल के पेड़ से लटकता मिला. बताया जा रहा है कि युवक पिछले पांच दिनों से लापता था. पीड़ित के घर वालों ने आरोप लगाया कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाने के बावजूद नगराम पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की. ने समय पर कार्रवाई नहीं की.

Advertisement
जंगल में बबूल के पेड़ से लटकता मिला अखिलेश का शव. जंगल में बबूल के पेड़ से लटकता मिला अखिलेश का शव.

सत्यम मिश्रा

  • लखनऊ,
  • 24 मई 2022,
  • अपडेटेड 3:17 PM IST
  • 'मामा के घर जा रहा हूं' बोलकर घर से निकला था युवक
  • पांच दिन बाद जंगल में बबूल के पेड़ से लटकता मिला शव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नगराम थाना इलाके से लापता युवक का शव पांच दिन बाद जंगल में पेड़ से लटका मिला. मृतक की पहचान अखिलेश के रूप में हुई जो कि 18 मई को मामा के घर जाने की बात कहकर निकला था. लेकिन वह मंजिल पर नहीं पहुंचा और अब उसका शव जंगल में बबूल के पेड़ से लटका मिला.

Advertisement

मामला तोमरिया इलाके का है. मृतक की भाभी ने बताया कि उनका देवर अखिलेश 18 मई से लापता था. परिवार वाले उसे ढूंढ रहे थे. तभी 23 मई को उनके घर फोन आया कि अखिलेश का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला है. भाभी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने देवर की गुमशुदगी की शिकायत नगराम थाने में दर्ज करवाई थी. लेकिन पुलिस ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की. अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो वह बच सकता था.

मृतक की बहन की मानें तो उसके भाई की पिछले कई दिनों से कोई रेकी कर रहा था ताकि उसे जान से मार दिया जाए और यह बात खुद मृतक अखिलेश ने उसे बताई थी.

'रास्ता भटक गया था अखिलेश'

हालांकि, इस मामले में असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, विजय राज सिंह का कहना है कि अखिलेश जब मामा के घर गया था, तो वह रास्ता भटक गया था. जिसकी रिपोर्ट उसके बड़े भाई ने नगराम थाने में दर्ज करवाई थी. पुलिस उसे ढूंढने का प्रयास कर रही थी. तभी उन्हें सूचना मिली कि किसी युवक का शव जंगल में पेड़ से लटका हुआ है.

Advertisement

पुलिस जब मौके पर पहुंची को शव की शिनाख्त की गई. तब पता चला कि यह अखिलेश का शव है जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई है. एसीपी ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement