बिहारः बेतिया के BJP विधायक से मांगी थी 25 लाख की रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार

मामला बेतिया की नरकटियागंज विधान सभा सीट से बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा से जुड़ा हुआ है. पुलिस उपाधीक्षक कुंदन कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नरकटियागंज के विधायक रश्मि वर्मा को मुन्ना खां नामक शख्स ने फोन किया और उनसे पच्चीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी.

Advertisement
पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

aajtak.in

  • बेतिया,
  • 23 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 6:43 PM IST
  • नरकटियागंज सीट से बीजेपी विधायक हैं रश्मि वर्मा
  • फोन पर मांगी गई थी लाखों रुपये की रंगदारी
  • नरकटियागंज का ही रहने वाला है आरोपी

बिहार के बेतिया में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक विधायक से लाखों रुपये की रंगदारी मांगने वाले शख्स को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा. आरोपी ने विधायक के फोन पर कॉल करके रंगदारी मांगी थी. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी. तभी से पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी. 

मामला बेतिया की नरकटियागंज विधान सभा सीट से बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा से जुड़ा हुआ है. पुलिस उपाधीक्षक कुंदन कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नरकटियागंज के विधायक रश्मि वर्मा को मुन्ना खां नामक शख्स ने फोन किया और उनसे पच्चीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी. साथ ही आरोपी ने बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी भी थी.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

विधायक रश्मि वर्मा ने फौरन इस बात की शिकायत पुलिस से की. मामले को गंभीरता से लेते हुए बेतिया के एसपी और डीआईजी ने मामले की जांच के आदेश दिए. और जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया. पुलिस सर्विलांस के जरिए आरोपी तक जा पहुंची और नरकटियागंज से ही आरोपी मुन्ना को पुलिस ने सिम कार्ड और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया. 

(बेतिया से रामेंद्र गौतम का इनपुट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »