दिल्ली: ब्लेड से काटा गला, फिर युवक के सिर पर मारते रहे ईंट-पत्थर, सीसीटीवी में कैद वारदात

आदर्श नगर इलाके में पैसों के लेन-देन को लेकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है. एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, दूसरा आरोपी अभी फरार है.

Advertisement
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात. सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात.

तनसीम हैदर

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2022,
  • अपडेटेड 12:38 AM IST
  • पैसों के लेन-देन को लेकर हत्या
  • सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोपियों ने पहले युवक को पकड़कर पीटा, फिर ब्लेड से गला रेत दिया. आरोपियों को जब लगा कि उसमें अभी भी जान है तो वे उस पर ईंट और पत्थर मारते रहे. फिर वहां से फरार हो गए. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

Advertisement

पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और नरेंद्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया. लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान 28 वर्षीय नरेंद्र उर्फ बंटी के रूप में हुई. नरेंद्र अपनी दिव्यांग मां के साथ आदर्श नगर इलाके में रहता था.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली. दोनों आरोपी मौके से फरार थे. लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को जल्द ही ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया. वहीं, दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है. पकड़े गए आरोपी की पहचान राहुल काली के रूप में हुई. जबकि, हमला करने वाला दूसरा आरोपी उसका भाई रोहित काली है.

पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताया कि नरेंद्र को नशे की लत थी और वह उससे बार-बार उधार मांगता रहता था. लेकिन रुपए वापस नहीं कर रहा था. जब ये बात राहुल ने भाई रोहित को बताई तो दोनों ने मिलकर नरेंद्र को मार डाला.

Advertisement

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि नरेंद्र गली से गुजर रहा है. तभी सामने से एक युवक आता है और उसे मारने लगता है. नरेंद्र भी बचाव के लिए उसे मारता है. लेकिन तभी पीछे से एक और युवक आता है और वह भी नरेंद्र को मारने लगता है.

नरेंद्र नीचे गिर जाता है. तभी इनमें से एक आरोपी नरेंद्र का गला तेजदार हथियार से काट देता है. फिर वह वहां से चला जाता है. लेकिन दूसरे आरोपी को लगता है कि नरेंद्र अभी मरा नहीं है. इसलिए वह पास पड़े ईंट और पत्थर लगातार उसके सिर पर फेंकता रहता है फिर वहां से फरार हो जाता है. हैरत की बात ये रही कि घटना के समय वहां कुछ लोग मौजूद थे. लेकिन उनमें से किसी ने भी नरेंद्र की मदद नहीं की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »