गाजियाबाद: फेक कॉल सेंटर, वाट्सऐप चैट और बड़े प्रोजेक्ट्स का लालच, लोगों को चूना लगाने वाले गैंग का खुलासा

नोएडा पुलिस ने एक ऐसे गैंग का खुलासा किया है, जो फेक कॉल सेंटर से बड़े प्रोजेक्ट की डील कराने के लिए कॉल करते थे. उसके बाद प्रोसेसिंग फीस के नाम पर लोगों को चूना लगाकर गायब हो जाते थे. पुलिस ने इस गैंग को चलाने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
सांकेतिक फोटो सांकेतिक फोटो

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

ठगी करने के लिए साइबर फ्रॉड गैंग नए-नए रास्ते निकाल लेते हैं. इस बार जो गैंग ठगी के आरोप में पकड़ा गया है, वो लोगों को बड़े प्रोजेक्ट्स का लालच देकर चूना लगाता था. गैंग के लोग पहले फेक कॉल सेंटर के जरिए कॉल करते थे और उसके बाद वाट्सऐप या टेक्स्ट मैसेज के जरिए उनसे संपर्क किया जाता था. अगर लोगों को उनकी फेक स्कीम में रुचि हुई तो वो बड़े प्रोजेक्ट्स का लालच देकर चूना लगाकर गायब हो जाते थे. नोएडा पुलिस ने इस गैंग के तीन आरोपियों को गाजियाबाद के खोड़ा से गिरफ्तार किया है, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 

Advertisement

UPSRTC की साइट के हैकर्स ने मांगी 40 करोड़ बिटकॉइन की फिरौती, ठप पड़ी है ऑनलाइन सेवा
 

नोएडा पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने तीन लोगों को कथित तौर पर एक फर्जी कॉल सेंटर चलाने और लोगों को फोन कॉल और मैसेज के जरिए बड़ी डील कराने का लालच देने के आरोप में गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और फिलहाल गाजियाबाद के खोड़ा गांव में रहते हैं, जिन्हें नोएडा सेक्टर 63 पुलिस थाने के अधिकारियों की एक टीम ने गिरफ्तार किया है.  

पुलिस के मुताबिक, ये तीनों आरोपी एक फर्जी कॉल सेंटर के जरिए काम करते थे, जिससे वह भोले-भाले लोगों तक कर्ज देने या रसोई गैस का लाइसंस और हेल्थी बीमा देने के बहाने पहुंचते थे.  

15 मिनट में ATM काटने की देता था ट्रेनिंग, प्रधान पत्नी करती थी मॉनिटरिंग, पकड़ा गया ATM Baba
 

Advertisement

प्रोसेसिंग फीस के नाम पर वसूलते थे रुपये 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इन आरोपियों के पास उन लोगों की डेटा शीट थी, जिनसे उन्होंने वाट्सएप मैसेज के जरिए संपर्क किया था. उनके साथ आकर्षक सौदों और प्रस्तावों को शेयर किया. अगर कोई इसमें रुचि दिखाता है तो उनसे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे लिए उसके बाद फिर उनका पता ही नहीं चला. 

दिल्ली: Like से लखपति बनाने का लालच, क्रिप्टोकरेंसी से पैसे कमाने के चक्कर में 500 लोग हो गए कंगाल
 

लैपटॉप, 17 मोबाइल हुए बरामद  

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गौरव कुमार, पंकज कुमार और उत्तम कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि उनके पास से एक लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन और सात कॉलिंग डेटा शीट जब्त की गई हैं. इन तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और कंप्यूटर से संबंधित अपराधों के आरोप में FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »