परी चौक से कश्मीरी गेट के बीच स्लीपर बस में छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

स्लीपर बस में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है. पुलिस ने आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. और स्लीपर बस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 31 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:18 AM IST

नोएडा में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गैंगरेप के आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. 

घटना 4 अगस्त की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, छात्रा अपने घरवालों से नाराज़ होकर घर से निकली थी. वह अपने चचेरे भाई के घर जा रही थी, जो नोएडा में रहता है. भारी बारिश और अंधेरे के कारण छात्रा गलती से परी चौक पर उतर गई. इसी दौरान एक खाली स्लीपर बस वहां से गुजरी. छात्रा ने बस को रोका. ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे बताया कि बस नोएडा सेक्टर 63 की ओर जा रही है और उसे बस में बैठा लिया. 

Advertisement

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बस के कुछ दूर जाने के बाद ही कंडक्टर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की. विरोध करने पर उसने छात्रा को जान से मारने की धमकी दी. आरोप है कि इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया.  

यह भी पढ़ें: बच्ची से रेप और हत्या के आरोपी का एनकाउंटर... पीड़ित परिवार ने कहा- यूपी पुलिस अच्छा काम कर रही है

वारदात के बाद आरोपी छात्रा को कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर उतारकर वहां से फौरन फरार हो गए. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. 

छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना वाले दिन आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर बस में खराबी आने के बाद उसे सूरजपुर की वर्कशॉप में ठीक कराने के लिए ले गए थे. रिपेयरिंग के बाद वे खाली बस लेकर तिमारपुर जा रहे थे. इस दौरान परी चौक पर उन्हें छात्रा दिखी. बस नोएडा सेक्टर 63 की ओर जा रही है, ऐसा कहकर उन्होंने छात्रा को बस में बैठाया. 

Advertisement

बस में उन्होंने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की. स्लीपर बस में पर्दे लगे हुए थे, जिसके कारण किसी को पता नहीं चला कि बस के अंदर क्या हो रहा है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को तिमारपुर की बस पार्किंग से गिरफ्तार किया. और स्लीपर बस को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »