केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना संक्रमित, दिल्ली में करने वाली थीं चुनावी सभा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. उन्होंने खुद इस बारे में जानकारी दी है. केंद्रीय मंत्री राजेंद्र नगर में एक चुनावी सभा में शामिल होने वाली थीं.

Advertisement
 स्मृति ईरानी (फाइल फोटो) स्मृति ईरानी (फाइल फोटो)

पंकज जैन

  • नई दिल्ली,
  • 19 जून 2022,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST
  • चुनावी सभा में शामिल होने से पहले दी जानकारी
  • दो साल पहले भी कोरोना पॉजिटिव हो चुकी हैं स्मृति

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी कोरोना संक्रमित हो गई हैं. उन्होंने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. दरअसल स्मृति ईरानी को दिल्ली में राजेंद्र नगर में एक चुनावी सभा में शामिल होना था, लेकिन उन्होंने वहां के लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसलिए मैं कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकती.

दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा में उपचुनाव के लिए 23 जून को वोटिंग होनी है. स्मृति ईरानी बीजेपी के कैंडिडेट राजेश भाटिया के समर्थन में रविवार को एक चुनावी सभा में शामिल होने वाली थीं. उनका कार्यक्रम शेड्यूल्ड था, लेकिन उन्होंने ट्वीट कर बताया कि वह कोरोना संक्रमित हो गई है. इस वजह से चुनावी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगी. 

Advertisement

 

 

स्मृति ईरान की कोरोना रिपोर्ट ऐसे समय पॉजिटिव पाई गई है, जब वह राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार करने आने वाली थीं. हालांकि उन्होंने कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर राजेंद्र नगर की जनता से माफी मांगी.

इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दो साल पहले यानी साल 2020 में भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. तब उन्होंने कहा था कि 'यह कभी-कभी ही होता है जब मुझे कुछ ऐलान करते वक्त शब्द खोजने हों. इसलिए मैं इसे साधारण रखती हूं. मैं कोरोना संक्रमित पाई गई हूं और जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं उनसे विनती है कि अपना टेस्ट जरूर कराएं.'

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »