Pakistan Cheaper Petrol: कंगाली से जूझ रहा पाकिस्तान, फिर भी भारत से इतना सस्ता मिल रहा पेट्रोल!

भारत का एक रुपया पाकिस्तान के 2.66 रुपये के बराबर है. अगर डॉलर में दोनों मुद्राओं की तुलना की जाए, तो 1 डॉलर 78.05 भारतीय रुपये और 207.79 पाकिस्तानी रुपये के बराबर होता है.

Advertisement
पाकिस्तान में भारत से सस्ता पेट्रोल पाकिस्तान में भारत से सस्ता पेट्रोल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2022,
  • अपडेटेड 8:09 AM IST
  • भारतीय रुपये का मूल्य पाकिस्तान से ज्यादा
  • श्रीलंका, नेपाल, भूटान से भी सस्ता पेट्रोल

आर्थिक कंगाली से जूझ रहा पड़ोसी मुल्क जहां अपने खर्चे घटाने के लिए लोगों से चाय की खपत कम करने की अपील कर रहा है. वहीं वहां पेट्रोल अभी भी भारत से सस्ता मिल रहा है. अब आप पूछेंगे कि ये कैसे हो सकता है, तो आइए समझते हैं पूरा गणित

पाकिस्तान के पेट्रोलियम मंत्रालय के आंकड़ों के हिसाब से 16 जून को एक लीटर पेट्रोल का दाम स्थानीय मुद्रा (पाकिस्तानी रुपये) में 233.89 रुपये होता है. अगर पाकिस्तान के एक लीटर पेट्रोल के दाम को भारतीय रुपये में परिवर्तित किया जाए, तो ये 87.83 रुपये बैठेगा. जबकि भारत में पेट्रोल का दाम इससे अधिक है.

Advertisement

इसे भी देखें : आजादी के दिन क्या 1 रुपये के बराबर था 1 डॉलर ? अब तक आई है इतनी गिरावट

इतना महंगा है भारत में पेट्रोल

दिल्ली में पेट्रोल का भाव काफी दिनों से 96.72 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है. इस भाव को अगर पाकिस्तानी रुपये में बदला जाए, तो पाकिस्तानी रुपये में इसका भाव 257.57 रुपये होगा. अगर भारतीय मुद्रा में देखा जाए तो पेट्रोल के भाव में 8.89 रुपये का अंतर आएगा. जबकि पाकिस्तानी रुपये में ये अंतर बढ़कर करीब 23 रुपये का बैठेगा. हालांकि पाकिस्तानी मुद्रा, भारतीय रुपये के मुकाबले काफी कमजोर है.

भारत का एक रुपया पाकिस्तान के 2.66 रुपये के बराबर है.

पाकिस्तान में इन देशों से भी सस्ता पेट्रोल

पाकिस्तान सरकार के आंकड़ों के मुताबिक वहां की स्थानीय मुद्रा में पेट्रोल का भाव दुनिया के कई और देशों से कम है. पाकिस्तानी रुपये के हिसाब से श्रीलंका में एक लीटर पेट्रोल का भाव 258.89 पाकिस्तानी रुपये होगा. जबकि भूटान में ये 244.98, नेपाल में 298.59, अमेरिका में 284.73, ब्रिटेन में 429.62, कनाडा में 349.25 और हांगकांग में 614.86 पाकिस्तानी रुपये होगा.

Advertisement

अगर डॉलर में दोनों मुद्राओं की तुलना की जाए, तो 1 डॉलर 78.05 भारतीय रुपये और 207.79 पाकिस्तानी रुपये के बराबर होता है.

ये भी पढ़ें: 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »