Vande Bharat Festival Special: त्योहारों पर रेलवे का तोहफा... दिल्ली-पटना के बीच एक और वंदे भारत, जानें टाइमिंग-स्टॉपेज

त्योहारी सीजन में दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने सफर का एक और विकल्प दिया है. नई दिल्ली और पटना के बीच दूसरी जोड़ी स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है. नई दिल्ली से इसकी सेवा 22 अक्टूबर और पटना से 24 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. दोनों दिशाओं में ट्रेन 16-16 फेरे लगाएगी. पहले से घोषित एक अन्य वंदे भारत स्पेशल के साथ शुक्रवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन इस रूट पर ट्रेन मिलेगी.

Advertisement
नॉर्दर्न रेलवे ने दिल्ली और पटना के बीच दूसरी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की घोषणा की. (File Photo: PTI) नॉर्दर्न रेलवे ने दिल्ली और पटना के बीच दूसरी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन की घोषणा की. (File Photo: PTI)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:08 AM IST

उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की दूसरी जोड़ी चलाने की अधिसूचना जारी कर दी है. रेलवे बोर्ड से भी इसे मंजूरी मिल चुकी है. यह ट्रेन नई दिल्ली से 02254 नंबर और पटना से 02253 नंबर के साथ चलेगी. वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से पटना के लिए 22 अक्टूबर 2026 से यात्रियों को सेवाएं देगी. इस ट्रेन की पटना से नई दिल्ली रिटर्निंग सर्विस 24 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. इस पूरे त्योहारी सीजन में ट्रेन दोनों दिशाओं में 16-16 फेरे लगाएगी.

Advertisement

02254-वंदे भारत 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक हर रविवार, मंगलवार और गुरुवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पटना जंक्शन के लिए चलेगी. वहीं 02253-वंदे भारत 24 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक हर शनिवार, सोमवार और बुधवार को पटना जंक्शन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी. बता दें कि एक और जोड़ी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन (02252/02251) पहले से ही नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली के बीच अपनी सेवाएं दे रही है. दोनों वंदे भारत स्पेशल ट्रेनों में एसी चेयर कार और एक्जूटिव चेयर कार की सुविधा उपलब्ध होगी. 

शुक्रवार छोड़कर रोज सेवा

नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली के बीच पहली जोड़ी 02252/02251 वंदे भारत स्पेशल तय दिनों के मुताबिक चलेगी. 02252 सोमवार, बुधवार और शनिवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पटना जंक्शन के लिए रवाना होगी. 02251 मंगलवार, गुरुवार और रविवार को पटना जंक्शन से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए चलेगी. वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की दोनों जोड़ियों को मिलाकर हफ्ते में 6​ दिन (शुक्रवार छोड़कर) दोनों दिशाओं में एक वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की सर्विस उपलब्ध रहेगी. दूसरी वंदे भारत स्पेशल में 20 कोच का रेक होगा.

Advertisement

कितना लंबा होगा सफर

नई दिल्ली और पटना के बीच दूरी करीब 996 किलोमीटर है. वंदे भारत स्पेशल नई दिल्ली से पटना का सफर 12 घंटे 55 मिनट में पूरी करेगी. वापसी में ट्रेन 13 घंटे 30 मिनट का समय लेगी. इन वंदे भारत स्पेशल ट्रेनों का दोनों दिशाओं से अलीगढ़, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्पेशन पर स्टॉपेज होगा.

नई दिल्ली-पटना वंदे भारत का समय

02254 वंदे भारत स्पेशल हर रविवार, मंगलवार और गुरुवार को नई दिल्ली (NDLS) से 08:35 बजे रवाना होगी. अलीगढ़ जंक्शन (ALJN) पर इसका आगमन/प्रस्थान 10:21/10:23 बजे होगा. कानपुर सेंट्रल (CNB) पर समय 13:30/13:35 बजे रहेगा. प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) पर समय 15:45/15:50 बजे होगा. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) पर समय 18:00/18:10 बजे रहेगा. बक्सर (BXR) पर ट्रेन 19:26/19:28 बजे पहुंचेगी और रवाना होगी. आरा (ARA) पर आगमन/प्रस्थान 20:10/20:12 बजे होगा. ट्रेन पटना (PNBE) 21:30 बजे पहुंचेगी.

पटना-नई दिल्ली वंदे भारत का समय

02253 वंदे भारत स्पेशल हर शनिवार, सोमवार और बुधवार को पटना (PNBE) से 10:00 बजे रवाना होगी. आरा (ARA) पर समय 10:38/10:40 और बक्सर (BXR) पर 11:25/11:27 बजे रहेगा. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU) पर समय 13:10/13:20 बजे होगा. प्रयागराज जंक्शन (PRYJ) पर आगमन/प्रस्थान 15:35/15:40 बजे होगा. कानपुर सेंट्रल (CNB) पर समय 17:50/17:55 और अलीगढ़ जंक्शन (ALJN) पर 20:53/20:55 बजे रहेगा. ट्रेन नई दिल्ली (NDLS) 23:30 बजे पहुंचेगी.

Advertisement

इसी तरह 02252/02251 वंदे भारत स्पेशल (पहली जोड़ी) 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को नई दिल्ली से पटना और 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार को पटना से नई दिल्ली के बीच चलेगी. इस ट्रेन की टाइमिंग भी दोनों ओर से पहली वाली की तरह ही है. शुक्रवार को दोनों तरफ से किसी भी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन की सर्विस उपलब्ध नहीं रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »