CNG Price Hike: अब CNG के बढ़े दाम... महंगाई का एक और झटका, मुंबई में ये नया रेट

CNG Price Hike In Mumbai: मुंबई में महानगर गैस लिमिटेड ने महंगाई का झटका देते हुए सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है, जिसके बाद 1 किलो CNG Rate बढ़कर 84 रुपये हो गया है.

Advertisement
मुंबई में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी. (File Photo: ITG) मुंबई में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी. (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:07 AM IST

महंगाई का एक और झटका लगा है. सोना, दूध के बाद अब सीएनजी की कीमत भी बढ़ गई है और इसका पहला अटैक मुंबई पर हुआ है. Mumbai  में CNG Price में अचानक 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. महानगर गैस लिमिटेड ने 1 किलो सीएनजी की कीमत को 82 रुपये से बढ़कर अब 84 रुपये कर दिया है. सीएनजी की बढ़ी हुई नई कीमतें 14 मई से लागू हो गई हैं. इसके बाद मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई समेत अन्य मुंबई महानगर क्षेत्रों में दाम बढ़ गए हैं. 

Advertisement

ग्लोबल टेंशन का दिखा असर
महानगर गैस लिमिटेड ने CNG Price Hike को लेकर कहा है कि कीमतों में ये इजाफा वेस्ट एशिया संघर्ष (West Asia Conflict) के चलते पैदा हुई ग्लोबल टेंशन के चलते की गई है. जिसमें गैस खरीदने की लागत में बढ़ोतरी, कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा, भारतीय करेंसी रुपये में गिरावट और सप्लाई चेन में रुकावट शामिल है. एक रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि नई इन ग्लोबल कारणों के चलते सीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा करते हुए इसे 84 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. 

सीएनजी महंगी होते ही, किराया बढ़ाने की मांग
सीएनजी के दाम बढ़ने से परिवहन लागत में इजाफा होगा. इसके साथ ही रिपोर्ट्स  की मानें, तो मुंबई में ऑटो यूनियनों ने किराए में बढ़ोतरी की मांग करनी भी शुरू कर दी है. आंकड़े देखें, तो महानगर गैस लिमिटेड यानी MGL के मुताबिक, मुंबई महानगर क्षेत्र में करीब 12 लाख से अधिक वाहन सीएनजी पर चल रहे हैं.

Advertisement

इनमें 4.70 लाख के आसपास ऑटो और 1.60 से ज्यादा टैक्सी शामिल हैं. ऑटो यूनियनों ने 2 रुपये प्रति किलो सीएनजी महंगी होने पर उनकी लागत में 1.03 रुपये प्रति किलोमीटर इजाफे का हवाला देते हुए किराया बढ़ोतरी की मांग की है. इसके अलावा 5 लाख के करीब मुंबई महानगर क्षेत्र में चल रहे प्राइवेट वाहनों के लिए भी सड़क पर सफर अब महंगा होगा और उनकी जेब ज्यादा कटेगी.

ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ोतरी पर चर्चा जल्द 
सीएनजी प्राइस हाइक (CNG Price Hike In Mumbai) होने के साथ ही उठी ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ोतरी की मांग पर जल्द चर्चा हो सकती है. रिपोर्ट में यूनियनों की डिमांड को लेकर अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि किराया संशोधन को लेकर आने वाले समय में बैठक की जाएगी. बता दें कि न सिर्फ टैक्सी, ऑटो, बल्कि सीएनजी से चलने वाली बसों पर भी इसका सीधा असर होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement