Milk Price Hike From Today: आज से देश में दूध महंगा, अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम, जानें New Rates

Milk Price Hike From Today: गुरुवार से देशभर में दूध महंगा हो गया है. अमूल और मदर डेयरी ने मिल्क प्राइस हाइक का झटका बुधवार को देर शाम दिया और अब नए रेट्स लागू हो गए हैं.

Advertisement
अमूल-मदर डेयरी के दूध की नई कीमतें आज से लागू. (File Photo: ITG) अमूल-मदर डेयरी के दूध की नई कीमतें आज से लागू. (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:22 AM IST

देश में आज से दूध महंगा (Milk Price Hike In India ) हो गया है. बुधवार को देर शाम इस सेक्टर की दिग्गज कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने एक के बाद एक अपनी पैकेज्ड मिल्क की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था और गुरुवार को महंगाई का झटका देश की जनता को लगा है. जी हां, दोनों ही कंपनियों के दूध की नई बढ़ी हुई कीमतें 14 मई 2026 से लागू हो गई हैं. 

Advertisement

जहां एक ओर Amul Milk  की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है, तो वहीं Mother Dairy  के पैकेज्ड दूध की कीमत में भी प्रति लीटर इतना ही इजाफा किया गया है. कंपनियों ने इस प्राइस हाइक के पीछे बढ़ती लागत का हवाला दिया है. 

1 लीटर Amul दूध का ये नया रेट 
देश में महंगाई का बम फोड़ते हुए अमूल ने अपने दूध की कीमतों में करीब सालभर बाद बढ़ोतरी का ऐलान किया है. कंपनी ने बीते साल 1 मई 2025 को आखिरी बाद मिल्क प्राइस हाइक का झटका दिया था और अब 14 मई से इसके दूध की कीमतें फिर से बढ़ गई हैं. अमूल दूध की कीमतों में इजाफे (Amul Milk Price Hike) पर नजर डालें, तो दूध के दाम में प्रति लीटर 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. 

Advertisement

दिल्ली-NCR में दूध की नई कीमतों को देखें, तो कंपनी के मुताबिक Amul Buffalo Milk Price अब 73 रुपये प्रति लीटर की जगह 75 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. Amul Gold Price 67 रुपये प्रति लीटर के बजाय 69 रुपये प्रति लीटर, जबकि Amul Taza Milk Price अब 55 रुपये की जगह 57 रुपये प्रति लीटर हो गया है. 

Mother Dairy का दूध भी महंगा
सिर्फ अमूल ही नहीं, बल्कि इसके मिल्क प्राइस हाइक के तुरंत बाद मदर डेयरी ने भी अपना दूध महंगा करने का ऐलान कर दिया और Mother Dairy Milk Price Hike भी गुरुवार 14 मई से लागू हो रहे हैं. मदर डेयरी की ओर से भी पूरे भारत में दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. बढ़ती लागत का इजाफा देकर ये दाम बढ़ाए गए हैं. 
 
ताजा बदलाव के बाद अब मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध (पैकेट वाला) की कीमत ₹72 प्रति लीटर, पैकेज्ड टोंड मिल्क की कीमत ₹58 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹60 कर दी गई है, जबकि डबल टोन्ड दूध की कीमत ₹54 प्रति लीटर होगी. गाय के दूध की कीमत ₹60 प्रति लीटर से बढ़ाकर ₹62 प्रति लीटर कर दी गई है. 

देश में दूध की सप्लाई करने वालीं इन दोनों ही कंपनियों ने दूध की कीमतों में इजाफे के पीछे बढ़ती लागत को वजह बताया है. अमूल कंपनी की ओर से कहा गया है कि कि पशु चारा और पैकेजिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी के चलते दूध की कीमत में बढ़ोतरी की गई है. तो वहीं मदर डेयरी का कहना है कि मदर डेयरी ने भी कहा है कि कीमतों में यह बढ़ोतरी लागत में इजाफे का एक हिस्सा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement