7th Pay Commission: क्‍यों हो रही महंगाई भत्ते में देरी, कितनी बढ़ेगी सैलरी? जानिए पूरी डिटेल

केंद्र सरकार ने अभी तक 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की जानकारी नहीं दी है, जिसका इंतजार सरकारी कर्मचारियों को है. ऐसे में आइए जानते हैं इसमें देरी क्‍यों हो रही है और महंगाई भत्ता कितना बढ़ सकता है?

Advertisement
7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता बढ़ोतरी में देरी. (Photo: File/ITG) 7वें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता बढ़ोतरी में देरी. (Photo: File/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 05 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स जनवरी 2026 में महंगाई भत्ता  (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अप्रैल महीना शुरू हो चुका है और अभी तक कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, जिससे कई लोगों को लग रहा है कि जल्‍द ही इसका ऐलान होने वाला है. 

महंगाई भत्ता (डीए) में बढ़ोतरी से मासिक वेतन और पेंशन में सीधे तौर पर बढ़ोतरी होती है, इसलिए एक छोटा सा बदलाव भी लाखों परिवारों के लिए मायने रखता है. अभी सरकार ने आठवां वेतन आयोग लागू नहीं किया है, जिस कारण इन कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के तहत DA और DR में बढ़ोतरी की उम्‍मीद है. 

Advertisement

केंद्र सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता में इजाफा करती है. पहली बढ़ोतरी जनवरी से लागू होती है, जिसका ऐलान मार्च या अप्रैल में किया जाता है, जबकि दूसरी बढ़ोतरी जुलाई से लागू होती है, जिसका ऐलान सितंबर-अक्‍टूबर में लागू किया जाता है. सरकारी कर्मचारी अभी जनवरी वाले भत्ते का इंतजार कर रहे हैं. 

क्‍यों हो रही महंगाई भत्ता आने में देरी? 
मार्च में डीए इजाफा का ऐलान नहीं होने के कारण चिंता पैदा हुई है, लेकिन एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि यह असामान्‍य हो सकता है. कर्मा मैनेजमेंट ग्लोबल कंसल्टिंग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्‍टर और मुख्य विजन अधिकारी प्रतीक वैद्य बताते हैं कि यह प्रॉसेस एक तय समयसीमा का पालन करती है.

उन्होंने कहा कि आम तौर पर जनवरी के लिए एग्रीकल्‍चर खर्च संबंधी ऐलान मार्च के आसपास पूरी हो जाती हैं, जब महंगाई के आंकड़े जारी होते हैं.  इसलिए समय के लिहाज से देखें तो इसमें कोई खास बदलाव नहीं हो रहा है. उन्होंने आगे कहा कि जिसे कई लोग देरी कह रहे हैं, वह असल में मंदी से ज्यादा उम्मीदों से जुड़ी है. 

Advertisement

वैद्य ने कहा कि जिस देरी को 'देरी' के रूप में देखा जा रहा है, वह वास्तविकता से कहीं अधिक अपेक्षाओं पर आधारित है. यह दिसंबर तक पूरे वर्ष केAICPI आंकड़ों पर निर्भर करता है और उसके बाद एक प्रॉसेस है- फाइल की आवाजाही, वित्तीय जांच, कैबिनेट की मंजूरी. फिर डीए में बढ़ोतरी का ऐलान हो सकता है. 

क्‍यों लग रहा इतना समय?
नियमित अप्रूवल के अलावा, व्यापक आर्थिक स्थिति भी समय तय करने में भूमिका निभा सकती है. वैद्य ने कहा कि सरकार जल्‍दी से ऐलान करने के बजाय उनमें अंराल रखना पसंद करेगी. इससे पता चलता है कि सरकार अपने फैसलों को जल्‍दबाजी में लेने के बजाय धीरे-धीरे ले ही है, भले ही कैलकुलेशन पहले से ही की जा चुकी हों. 

कितना बढ़ेगा डीए? 
जहां तक ​​संभावित बढ़ोतरी की बात हैं तो शुरुआती अनुमान मामूली वृद्धि की ओर इशारा करते हैं. एक्‍सपर्ट का कहना है कि अनुमानित बढ़ोतरी लगभग 3% से 4% के आसपास होगी, जिससे महंगाई भत्ता 50 फीसदी से ऊपर चला जाएगा और 53 से 54 फीसदी हो सकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement