Advertisement

यूटिलिटी

Post Office की हिट स्कीम, पत्नी संग खोलें खाता, फिर हर महीने ₹9250 की कमाई

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:12 AM IST
  • 1/7

सुरक्षित निवेश और शानदार रिटर्न की बात आती है, तो इस मामले में पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जा रहीं सरकारी स्कीम खासी पॉपुलर हैं. इनमें हर छोटे-बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है, तो ये Zero Risk Saving Scheme के तौर पर भी जानी जाती हैं. इसमें न सिर्फ छोटी बचत के साथ मोटा फंड जुटाने की गारंटी मिलती है, बल्कि कई रेग्युलर इनकम भी पक्की करती हैं. ऐसी ही है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme), जिसमें अगर आपने पत्नी के साथ खाता खुलवाया, तो हर महीने 9,250 रुपये की इनकम पक्की. आइए समझते हैं इसका कैलकुलेशन और फायदे... (Photo: ITG)
 

  • 2/7

7.40% का धांसू ब्यज ऑफर
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme-MIS) में निवेश पर सरकार की ओर से ब्याज भी जोरदार दिया जा रहा है. फिलहाल ये 7.40 फीसदी तय है. इस स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड पांच साल का है और इसमें 18 साल से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति अपना अकाउंट ओपन करा सकता है. (Photo: ITG)

  • 3/7

सिर्फ 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत
Post Office की इस रिस्क फ्री इन्वेस्टमेंट योजना में महज 1000 रुपये के शुरुआती निवेश के साथ अकाउंट ओपन कराया जा सकता है. इसके अलावा इसमें ज्वाइंट खाता खोलने की सुविधा भी दी जाती है. अधिकतम तीन वयस्क मिलकर अकाउंट खुलवा सकते हैं. आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अप्लाई कर सकते हैं. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/7

मंथली इनकम की गारंटी
जहां कुछ निवेशक लॉन्गटर्म में मोटा फंड जुटाने के लिए निवेश करते हैं, तो कुछ नियमित इनकम पाने के लिए योजनाओं की तलाश में रहते हैं और इस लिहाज से ये परफेक्ट पोस्ट ऑफिस स्कीम है. MIS Scheme एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है और एक मुश्त निवेश के बाद आपको मंथली इनकम होने शुरू हो जाती है. खाता ओपन कराने के अगले महीने से ही ब्याज से कमाई होने लगती है और ये मैच्योरिटी तक जारी रहती है. (Photo: ITG)

  • 5/7

ये निवेश की मैक्सिमम लिमिट
Post Office वन-टाइम इन्वेस्ट एमआईसी स्कीम में जहां 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है, तो वहीं इसके तहत सिंगल अकाउंट ओपन कराने पर एकमुश्त अधिकतम 9 लाख रुपये जमा कर सकते हैं. वहीं अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर ज्वाइंट खाता खुलवाते हैं, तो इसमें अधिकतम 15 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है. शर्त ये है कि दोनों की निवेश में बराबर हिस्सेदारी हो. (Photo: ITG)

  • 6/7

हर महीने 9250 रुपये की कमाई
जैसा कि बताया कि इस Post Office स्कीम में सिंगल अकाउंट के लिए एकमुश्त 9 लाख रुपये, तो ज्वाइंट के लिए 15 लाख रुपये अधिकतम निवेश कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर ज्वाइंट अकाउंट ओपन कराते हैं और एक बार में मैक्सिमम 15 लाख रुपये का निवेश करते हैं, तो फिर इसपर मिलने वाले 7.4% सालाना ब्याज दर के मुताबिक मंथली ब्याज 9,250 रुपये का ब्याज मिलेगा. (Photo: ITG)
 

Advertisement
  • 7/7

निवेश करते समय ये रखें ध्यान 
वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम PO MIS में ब्याज से होने वाली कमाई को मंथली, तिमाही, छमाही या सालाना भी ले सकते हैं. 5 साल की मैच्योरिटी से पहले खाता बंद कराना घाटे का सौदा हो सकता है. खाता खुलने के 1 से 3 साल के भीतर क्लोज कराने पर मूलधन का 2% कटेगा. वहीं तीन से पांच साल के बीच क्लोज कराने पर 1% राशि कटेगी. मैच्योरिटी से पहले खाताधारक के निधन पर अकाउंट क्लोज कर सकते हैं और जमा राशि नॉमिनी की दी जाती है. (Photo: File/ITG)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement