Advertisement

यूटिलिटी

सिर्फ ₹55 का निवेश... मिलेगी ₹3000 की पेंशन, खास है NPS की ये स्‍कीम

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 29 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:17 PM IST
  • 1/6

सरकार ने छोटे दुकानदार या सेल्‍फ एम्‍प्‍लाई के लिए भी पेंशन योजना की शुरुआत की है. बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा को लेकर चिंतित सेल्‍फ एम्‍प्‍लाई के लिए NPS (नेशनल पेंशन सिस्‍टम) योजना का विस्‍तार किया है. इस योजना के तहत केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने व्यापारियों और दुकानदारों से तुरंत रजिस्‍ट्रेशन कराने की अपील की है. 
 

  • 2/6

इस सरकारी पेंशन योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद लाभार्थी को हर महीने ₹3,000 यानी सालाना ₹36,000 की न्यूनतम पक्की पेंशन दी जाती है. आइए जानते हैं इस योजना की पूरी डिटेल और प्रॉसेस... 
 

  • 3/6

क्‍या है इस योजना की खास‍ियत? 
व्‍यापारियों और दुकानदारों के लिए शुरू की गई इस पेंशन योजना का उद्देश्‍य उन लोगों को बुढ़ापे में फाइनेंशियल सेफ्टी देना है, जो EPFO जैसी किसी औपचारिक रिटायर्ड पेंशन व्‍यवस्‍था के दायरे में नहीं आते हैं. यह एक ऐसी योजना है,  जिसके तहत जितना व्‍यापारी निवेश करता है, उतना ही सरकार की ओर से जमा किया जाता है. 

Advertisement
  • 4/6

3000 रुपये की पेंशन
आपकी उम्र के हिसाब से आपको हर महीने महज ₹55 से ₹200 तक का योगदान देना होता है. इसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है. 60 साल की उम्र पूरी होते ही आपको आजीवन ₹3,000 प्रति माह की एश्योर्ड पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा.

  • 5/6

कैसे उठा सकते हैं लाभ? 
आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आधार कार्ड और सेविंग बैंक खाते के विवरण के साथ आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा, योजना के आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर भी खुद से सेल्फ-एनरोलमेंट किया जा सकता है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 26 नवंबर 2025 तक व्यापारियों और स्व-रोजगार व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत 60,538 लोग रजिस्‍टर्ड हो चुके हैं. 

  • 6/6

क्‍या ध्‍यान देना चाहिए? 
एक्‍सपर्ट्स के अनुसार, असंगठित क्षेत्र और छोटे दुकानदारों को पेंशन सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए यह एक बेहद खास कदम है. एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि इस योजना के तहत आपको आगे निवेश बढ़ाने पर भी विचार करना चाहिए.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement