Advertisement

यूटिलिटी

Post Office की धांसू स्कीम, 5 लाख रुपये लगाएं और पाएं पूरे 10 लाख, फुल कैलकुलेशन

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 26 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST
  • 1/7

हर कोई अपनी बचत को ऐसी जगह पर निवेश करना चाहता है, जहां उसका पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही रिटर्न भी शानदार मिले. इस लिहाज से पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जा रहीं सरकारी योजनाएं खासी पॉपुलर हो रही हैं. तमाम स्कीम्स पर बैंक एफडी से ज्यादा ब्याज भी ऑफर किया जा रहा है. इनमें एक स्कीम है किसान विकास पत्र यानी Post Office KVP Scheme, जो निवेश की गई 5 लाख रुपये की रकम को 10 लाख में तब्दील कर सकती हैं. ये डाकघर की मनी डबल स्कीम (Money Double Scheme) के तौर पर भी फेमस है. (Photo: ITG)

  • 2/7

सरकार देती है सुरक्षा की गारंटी
पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स को पॉपुलर ये बात बनाती है, कि इनमें किए गए किसी भी तरह के छोटे-बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. यानी जीरो रिस्क इन्वेस्टमेंट हैं Post Office Schemes. इसके अलावा यहां संचालित की जा रहीं सरकारी योजनाओं में 100-1000 रुपये के छोटे निवेश के साथ ही शुरुआत की जा सकती है. (Photo: Pixabay)

  • 3/7

KVP स्कीम में 7.5% का तगड़ा ब्याज
पोस्ट ऑफिस मनी डबल स्कीम यानी Kisan Vikas Patra में सरकार की ओर से धांसू ब्याज ऑफर किया जा रहा है, जो फिलहाल 7.50 फीसदी है. इस स्कीम में निवेश पर ये ब्याज दर सालाना आधार पर दी जाती है. अगर मैच्योरिटी पीरियड की बात करें, तो ये 115 महीने का है. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/7

इतने समय में पैसा डबल 
सुर‍क्षित निवेश और बेहतर रिटर्न की तलाश में रहने वाले निवेशकों के लिए Kisan Vikas Patra Scheme अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इसमें निवेश पर गारंटीड रिटर्न मिलता है और अपने तमाम बेनेफिट्स के चलते ये पोस्ट ऑफिस की सबसे पॉपुलर स्कीम्स में शामिल है. इस स्कीम में आप अपने निवेश को 9 साल 7 महीने यानी 115 महीने में डबल कर सकते हैं. (Photo: ITG)

  • 5/7

सिर्फ 1000 रुपये से खुलवाएं खाता
पोस्‍ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम (Post Office KVP Scheme) में निवेशक महज 1000 रुपये से खाता ओपन करा सकता है और निवेश की शुरुआत कर सकता है. वहीं इसमें अधिकतम निवेश के लिए कोई लिमिट तय नहीं की गई हैं, यानी निवेशक जितना चाहे निवेश करे और उसके आधार पर फायदा उठाए. मतलब 5 लाख के 10 लाख और 10 लाख के 20 लाख बना सकता है. (File Photo: ITG)

  • 6/7

पैसा डबल का ये कैलकुलेशन
अब बताते हैं कि ये पोस्ट ऑफिस आखिर क्यों 'Money Double' योजना कही जाती है. इसका गणित बेहद आसान है. दरअसल, Post Office Kisan Vikas Patra स्कीम में अगर आप 5 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करते हैं, तो 7.5% के सालाना ब्याज के हिसाब से पहले साल के अंत में 37,500 रुपये ब्याज होगा. मूल राशि में जुड़कर ये रकम अगले साल 5,37,500 रुपये हो जाएगी. अब दूसरे साल इस पर ब्याज मिलेगा, जो 40,312 रुपये होगा और आपका निवेश तीसरे साल 5,77,812 रुपये हो जाएगा. इसी हिसाब से पूरे 9 साल 7 महीने की कैलकुलेशन करेंगे, तो आपकी रकम 10 लाख रुपये होगी यानी सीधे दोगुनी. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 7/7

जितने चाहे अकाउंट खोलें 
Post Office KVP स्कीम में मल्टीपल अकाउंट खोलने की सुविधा दी जाती है. इसका मतलब है कि अगर निवेशक चाहे तो दो केवीपी अकाउंट खोल सकता है और चाहे तो इससे ज्यादा भी ओपन करा सकता है. इसके साथ ही स्कीम के तहत निवेशक सिंगल और डबल दोनों अकाउंट ओपन करा सकते हैं. स्कीम के तहत 10 साल से अधिक उम्र बच्‍चे के नाम पर भी किसान विकास पत्र खाता खुलवाया जा सकता है. (Photo: ITG)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement