सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. दिल्ली से लेकर चेन्नई तक सोना और चांदी का भाव काफी नीचे आ चुका है. शुक्रवार को ही चांदी 10 हजार रुपये तक गिर गई और सोने की कीमतों में भी 4000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली.
सोने और चांदी के भाव में यह गिरावट तब आई है, जब अमेरिका में महंगाई आंकड़े सामने आए हैं. अमेरिका में महंगाई केंद्रीय बैंक की सीमा 2 फीसदी से ऊपर चल रहा है. ऐसे में फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों में और भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है. अगर ये बढ़ोतरी जारी रहती है तो सोने-चांदी के भाव में आगे भी गिरावट आएगी.
शुक्रवार को MCX पर 10 ग्राम सोने की कीमत 4000 रुपये टूटकर 138419 रुपये पर आ गई और चांदी की कीमत 10 हजार रुपये से ज्यादा गिरकर 178900 रुपये प्रति किलो आ गई.
इंटरनेशनल मार्केट में भी गिरे भाव
ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिूली है. कॉमेक्स पर शुक्रवार को 3.63 फीसदी 3,884.90 डॉलर प्रति औंस पर है. सिल्वर प्राइस 6.20% गिरकर 49.14 डॉलर प्रति औंस पर आ गया.
हफ्तेभर में कितनी सस्ती हुई चांदी?
23 अक्टूबर को चांदी का भाव एमसीएक्स पर 1.95 लाख रुपये थे, जो अब 17000 रुपये टूटकर 1.78 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं. सिर्फ शुक्रवार को ही इसमें 10 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आई.
एक हफ्ते में सोने के दाम कितने गिरे?
23 अक्टूबर को एमसीएक्स पर सोने के दाम 4 हजार रुपये गिरकर 1.42 लाख से 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है. शुक्रवार को ही इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली.
रिकॉर्ड हाई से कितने गिरे सोने-चांदी के भाव?
चांदी की कीमत जनवरी में 4.20 लाख रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी, लेकिन अब 2.42 लाख रुपये गिरकर 1.78 लाख रुपये पर आ चुकी है. इसी तरह, सोने का भाव 1.93 लाख रुपये से 55 हजार रुपये घटकर 1.38 लाख रुपये पर आ चुका है.
दिल्ली में सोने-चांदी का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,38,440 प्रति 10 ग्राम है. वहीं चांदी की कीमत 2 लाख रुपये पर आ गई है.
(नोट- किसी भी धातु में खरीदारी से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.)