Advertisement

यूटिलिटी

Post Office की धाकड़ स्कीम, एक बार निवेश... फिर ब्याज से ही ₹4.50 लाख की कमाई

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:25 AM IST
  • 1/6

अपनी कमाई में से कुछ सेविंग (Savings) करके निवेश (Investment) के बारे में सोच रहे हैं. इसके साथ ही ऐसी बचत योजना की तलाश में हैं, जहां आपका पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही रिटर्न भी जोरदार मिले, तो पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जा रहीं सरकारी स्कीम्स एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है. बच्चे, बूढ़े हों या फिर जवान और महिलाएं हर आयु वर्ग के लिए इसमें सेविंग स्कीम मौजूद हैं. ऐसी ही एक खास योजना है, पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट स्कीम (Post Office NSC Scheme), जिसमें एक बार पैसा लगाने पर सिर्फ ब्याज से ही आप 4.50 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं.

  • 2/6

Zero Risk होती हैं पोस्ट ऑफिस स्कीम
पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम्स आज के समय में खासी पॉपुलर हो रही हैं. इसमें सबसे अहम रोल इनके रिस्क फ्री यानी Zero Risk होने का है. दरअसल, Post Office Schemes में किए गए किसी भी छोटे-बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. यानी इनमें लगाया गया पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है. इसके अलावा इन योजनाओं में जोरदार ब्याज भी मिल जाता है, जो आपको मोटा फंड जुटाने से लेकर नियमित इनकम तक की गारंटी देता है. 

  • 3/6

इस स्कीम पर 7.7% का ब्याज
पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम यानी PO NSC Scheme पर सरकार की ओर से ऑफर किए जा रहे ब्याज की बात करें, तो इसमें निवेश पर 7.7% का ब्याज मिल रहा है. इसमें किए गए निवेश पर ब्याज दर कंपाउंडिंग आधार पर ऑफर की जाती है और इसे मैच्योरिटी के बाद निवेशक के खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है. हालांकि, इसका पूरा फायदा निवेशक को तभी मिलता है, जबकि निवेश को लॉक-इन-पीरियड तक चालू रखा जाए, जो कि 5 साल का निर्धारित है. तभी आपको पूरे ब्याज का भुगतान किया जाएगा.

Advertisement
  • 4/6

ये हैं PO NSC की खास बातें
Post Office की इस सरकारी स्कीम की खास बातों पर गौर करें, तो इसमें महज 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं, जबकि अधिकतम निवेश की कोई लिमिट सेट नहीं है यानी जितना ज्यादा निवेश करेंगे, उतना ज्यादा फायदा कमाएंगे. इसके अलावा NSC स्कीम में बच्चों के नाम पर अकाउंट खोलने की सुविधा मिलती है, नियम के मुताबिक 10 साल से कम उम्र के बच्चे के अकाउंट को माता-पिता ऑपरेट कर सकते हैं. इस Govt Scheme में निवेश पर मिलने वाले ब्याज की रकम 5 साल के बाद ट्रांसफर होती है. इस स्कीम में टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है. एक वित्त वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपये का टैक्स बचा सकते हैं.

  • 5/6

सिर्फ ब्याज से 4.50 लाख की कमाई का गणित 
Post Office NSC Scheme में सिर्फ ब्याज से ही 4 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई का कैलकुलेशन करें, तो ये बेहद आसान है. इसके लिए आपको एकमुश्त 10 लाख रुपये का निवेश करना होगा. NSC Scheme Interest Rate 7.7% के हिसाब से आपको पांच साल के लॉक-इन-पीरियड तक इसमें बने रहना होगा. इसके बाद आपके निवेश पर कुल फंड 14,49,034 रुपये होगा. खास बात ये है कि इसमें सिर्फ ब्याज से होने वाली कमाई 4,49,034 रुपये होगी. आप निवेश की रकम को बढ़ाकर और ज्यादा कमाई कर सकते हैं. 

  • 6/6

ये काम बिल्कुल मत करना
Post Office NSC स्कीम में अगर निवेशक चाहे तो मैच्योरिटी से पहले खाता क्लोज कर सकता है. हालांकि, इस सुविधा के नुकसान भी हैं. स्कीम के तहत तय किए गए नियमों के मुताबिक अगर एक साल ऑपरेट करने के बाद खाते को क्लोज किया जाता है, तो आपको सिर्फ आपके द्वारा निवेश की गई रकम लौटाई जाएगी, ब्याज का एक भी पैसा नहीं मिलेगा. ऐसे में जरूरी है कि अपने निवेशक को पूरे 5 साल बनाए रखें, जिससे आपको तमाम बेनेफिट्स मिल पाएं.  

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement