Advertisement

यूटिलिटी

LIC का हिट प्लान... ऐसे किया निवेश, तो हो जाएगा ₹2800000 का इंतजाम

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:35 AM IST
  • 1/6

लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानी LIC बच्चे, बूढ़े, जवान या महिलाओं सभी को ध्यान में रखकर अपने अलग-अलग प्लान संचालित करती है. इनमें शामिल है LIC's Jeevan Lakshya Plan, जिसमें निवेश के एक नहीं कई फायदे हैं. एलआईसी का इस हिट प्लान में इंवेस्टमेंट करने पर आपको इंश्योरेंस कवर के साथ ही सेविंग से जुड़े बेनिफिट्स भी मिलते हैं. मंथली सिर्फ 5000 रुपये के आसपास का निवेश कर आप मैच्योरिटी पर 28 लाख रुपये से ज्यादा का फंड इकठ्ठा कर सकते हैं. (Photo: GettyImage)

  • 2/6

एनुअल इनकम बेनेफिट वाला प्लान
एलआईसी जीवन लक्ष्य प्लान एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, लाइफ एश्योरेंस प्लान है. इसमें पॉलिसीहोल्डर को Annual Income Benefit का लाभ भी मिल जाता है. जो खासतौर पर फैमिली और बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक रूप से मददगार साबित होता है. अगर मैच्योरिटी से पहले पॉलिसी होल्डर की मौत हो जाती है, तो फिर इस स्थिति में एकमुश्त राशि पॉलिसीहोल्डर के नॉमिनी या कानूनी वारिस को दी जाती है. (Photo: ITG)

  • 3/6

जितना चाहे ले सकते हैं सम-एश्योर्ड
LIC Jeevan Lakshya पॉलिसी के लिए कम-से-कम एक लाख रुपये का बेसिक सम-एश्योर्ड लिया जा सकता है. जबकि मैक्सिमम सम-एश्योर्ड के लिए कोई लिमिट सेट नहीं है. यानी जिनता चाहे उतना अधिक सम-एश्योर्ड लेने की सुविधा इसमें मिलती है. 13-25 साल के पॉलिसी टर्म के साथ इस प्लान को लिया जा सकता है और आपको पॉलिसी टर्म से 3 साल कम की अवधि तक प्रीमियम जमा करना होगा. (Photo: ITG)

Advertisement
  • 4/6

LIC ने प्लान के लिए तय की ये ऐज लिमिट
एलआईसी जीवन लक्ष्य प्लान के लिए आयु सीमा की बात करें, तो अगर आपकी उम्र 18 साल हो गई है, तो फिर आप यह पॉलिसी ले सकते हैं. इस लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में एंट्री के लिए मैक्सिमम ऐज लिमिट की बात करें, तो यह 50 साल है. वहीं, मैच्योरिटी के लिए मैक्सिमम उम्र 65 साल है. इस प्लान को लेने के बाद इसमें मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर प्रीमियम जमा किया जा सकता है. (Photo: GettyImage)

  • 5/6

मोटा फंड जुटाने का समझें गणित 
इस LIC Plan को खरीदते समय अगर कोई व्यक्ति 15 लाख के सम-एश्योर्ड के साथ यह LIC Jeevan Lakshya में एंट्री लेता है, तो पॉलिसी टर्म 25 साल की अवधि के लिए उसे सिर्फ 22 साल तक प्रीमियम चुकाना होगा. एलआईसी कैलकुलेटर के मुताबिक, उस पॉलिसीहोल्डर को 5,169 रुपये प्रति माह (करीब 172 रुपये प्रतिदिन) का प्रीमियम जमा करना होगा. (Photo: File/ITG)

  • 6/6

ऐसे बनेंगे 28.5 लाख रुपये
LIC Jeevan Lakshya स्कीम में तमाम लाइफ कवर और बेनेफिट्स के साथ मोटा फंड भी जुटाया जा सकता है. एलआईसी कैलकुलेटर के हिसाब से अगर कोई 29 साल का व्यक्ति 15 लाख रुपये के सम-इंश्योर्ड के साथ 25 साल के लिए कोई पॉलिसी लेता है, तो मेच्योरिटी के समय डबल बोनस मिलने पर वह 28.50 लाख रुपये पा सकता है. (Photo: GettyImage)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement