Advertisement

यूटिलिटी

Silver Coin Rate: एक चांदी का सिक्‍का कितने का? हफ्तेभर में ₹13000 हुई सस्‍ती

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 01 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:06 PM IST
  • 1/9

कमोडिटी मार्केट से लेकर बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली. शुक्रवार को ही इन दोनों धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली थी, जिस कारण अब चांदी काफी नीचे आ चुकी है और सोने के दाम भी तेजी से गिरे हैं. (Photo: File/ITG)

  • 2/9

MCX पर चांदी का भाव 1,78,900 रुपये प्रति किलो कारोबार कर रही है. शुक्रवार को ही चांदी की कीमत में 10 हजार रुपये की गिरावट आई थी. इसी तरह, सोने की कीमत में 4000 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली थी, जिस कारण 24 कैरेट सोने का दाम घटकर 1.38 लाख रुपये पर आ चुका है. (Photo: File/ITG)

  • 3/9

रिकॉर्ड हाई से कितनी सस्‍ती हुई चांदी? 
एमसीएक्‍स पर जनवरी में चांदी की कीमत रिकॉर्ड हाई टच करते हुए 4.20 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी, लेकिन अब घटकर 1.78 लाख रुपये पर आ गई है. ऐसे में देखा जाए तो चांदी की कीमत में 2.42 लाख रुपये की गिरावट आई है. (Photo: PEXEL)

Advertisement
  • 4/9

बुलियन मार्केट में कितनी की मिल रही चांदी? 
IBJA की वेबसाट पर 999 प्‍योरिटी वाली चांदी की कीमत 1.82 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई हैं. शुक्रवार को ही इसमें 8000 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट देखने को मिली थी. एक हफ्ते के दौरान बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत 13000 रुपये गिरी है.  (Photo: File/ITG)

  • 5/9

कितने वजन का मिलता है चांदी का एक सिक्‍का? 
भारत में चांदी का सिक्‍का अलग-अलग वजन का मिलता है. लेकिन आमतौर पर 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम के चांदी के सिक्‍के खरीदे जाते हैं. हालांकि, इससे ज्‍यादा वजन के भी चांदी के सिक्‍के मार्केट में उपलब्‍ध हैं और 5 ग्राम का भी एक सिक्‍का मिलता है. इसमें सबसे ज्‍यादा प्रचलित चांदी का सिक्‍का 10 ग्राम का होता है.  (Photo: PEXEL)

  • 6/9

एक चांदी के सिक्‍के की क्‍या कीमत होती है? 
अगर हम बुलियन मार्केट की कीमत पर चांदी का सिक्‍का लेने जाते हैं तो आपको कुछ इस प्रकार से एक चांदी का सिक्‍का दिया जा सकता है... 
5 ग्राम चांदी का सिक्‍का- 910 रुपये
10 ग्राम चांदी का सिक्‍का- 1820 रुपये 
20 ग्राम चांदी का सिक्‍का- 3640 रुपये 
50 ग्राम चांदी का सिक्‍का- 9100 रुपये 
100 ग्राम चांदी का सिक्‍का- 18,200 रुपये 

 (Photo: PEXEL)

Advertisement
  • 7/9

बता दें कि इसमें किसी भी तरह का मेकिंग चार्ज और GST को शामिल नहीं किया गया है. अगर सुनार आपसे इससे ज्‍यादा रुपया लेता है तो यह कंफर्म कर लेना चाहिए कि ऊपर उसने कौन-कौन से चार्ज लगाए हैं और कितना चार्ज लगाया है?   (Photo: PEXEL)

  • 8/9

कैसे पहचने चांदी का सिक्‍का असली है या नकली? 
1 सितंबर 2025 से चांदी की हॉलमार्किंग के नए नियम के तहत हॉलमार्क वाले चांदी के आर्टिकल पर तीन चीजें होती हैं. BIS का स्टैंडर्ड मार्क और SILVER, शुद्धता का ग्रेड, जैसे 999 प्‍योरिटी, छह अंकों का अल्फान्यूमेरिक HUID कोड... इन तीनों चीजों की जांच करके आप असली चांदी की पहचान कर सकते हैं. HUID कोड को BIS Care App में डालकर इसे चेक कर सकते हैं.   (Photo: PEXEL)

  • 9/9

इसके अलावा, आप असली चांदी को चुंबक पर रखकर पहचान कर सकते हैं. असली चांदी चुंबक से आकर्षित नहीं होती है. अगर सिक्का चुंबक से चिपक जाता है, तो उसके नकली या मिश्रित धातु होने का शक हो सकता है. एक अन्‍य तरीका- चांदी के ऊपर बर्फ का टुकड़ा रखें. चूकि ये गर्म होता है तो बर्फ तेजी से पिघलने लगेगा. इसके साथ ही चांदी के सिक्‍के को किसी अन्‍य धातु के सिक्‍के से टकराएं, कुछ देर तक आवाज साफ आएगी और गुंजेगी. चांदी पर लिखे वजन और आकार से भी इसकी पहचान कर सकते हैं.  (Photo: PEXEL)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement