Advertisement

यूटिलिटी

18000 करोड़ की IPL टीम की मालकिन रचाएंगी शादी? जानिए लड़का कितना अमीर

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्‍ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST
  • 1/7

SRH की सीईओ और अपने पिता के विरासत को संभालने वाली काव्‍या मारन की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर एक बार फिर वायरल हैं. दावा किया जा रहा है कि जल्‍द ही काव्‍या, एक फेमस म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. (Photo: File/ITG)

  • 2/7

इनकी शादी की चर्चा तब शुरू हुई है, जब अनिरुद्ध के अंकल एक्टर वाई जी महेंद्र ने कहा कि मैं उन्‍हें बधाई देना चाहता हूं, क्‍योंकि वह एक बहुत बड़ी शादी करने जा रहे हैं. जिनसे वह शादी करने जा रहे हैं, वह लड़की कोई आम लड़की नहीं है. वह ए‍क टीम को संभालती हैं. उन्‍हें पिता के गुण विरासत में मिले हैं. इन बातों के बाद काव्‍या और अनिरुद्ध की शादी की चर्चा जोरों पर होने लगी है. (Photo: PTI/AFP)
 

  • 3/7

इसे लेकर अभी तक काव्‍या या अनिरुद्ध किसी ने भी कोई पुष्टि नहीं की है. यह पहली बार नहीं है कि दोनों की शादी की अफवाहें उड़ी हों, इससे पहले भी साल 2025 में एक रेडिट पोस्‍ट के माध्‍यम से यह दावा किया गया था कि काव्‍या और अनिरुद्ध शादी करने जा रहे हैं. खैर उस समय म्‍यूजिक कंपोजर ने खुद ही इनकार कर दिया था, लेकिन अब एक बार फिर चर्चा छिड़ गई है. ऐसे में लोग अनिरुद्ध और कव्‍या के बारे में ज्‍यादा से ज्‍यादा सर्च कर रहे हैं. आइए जानते हैं इन दोनों की कितनी कमाई है. (Photo: PTI/AFP)
 

Advertisement
  • 4/7

काव्या मारन की संपत्ति
रिपोर्ट्स के मुताबिक, काव्या मारन IPL Team सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन हैं और इनकी नेटवर्थ (Kavya Maran Net Worth) करीब 50 मिलियन डॉलर या लगभग 409 करोड़ रुपये बताई जाती है. उन्होंने चेन्नई के स्टेला मॉरिस कॉलेज से बीकॉम की डिग्री हासिल की है, इसके अलावा न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के लियोनार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए भी किया है. (Photo: PTI)

  • 5/7

कितना बड़ा है काव्‍या मारन का कारोबार? 
हुरुन इंडिया मोस्‍ट वैल्‍यूएबल स्‍पोर्ट्स टीम रिपोर्ट 2026 के मुताबिक, SRH टीम की वैल्‍यू करीब 18000 करोड़ रुपये बताई जाती है, जो चौथी सबसे ज्‍यादा नेटवर्थ वाली टीम है. Kavya Maran सन ग्रुप के मालिक कलानिधि मारन की इकलौती बेटी हैं. फोर्ब्स के मुताबिक, उनके पिता की नेटवर्थ (Kalanithi Maran Net Worth) तकरीबन 26,000 करोड़ रुपये है. (Photo: PTI)

  • 6/7

कार कलेक्‍शन और अन्‍य लग्‍जरी चीजें 
Kavya Maran सन ग्रुप की बोर्ड मेंबर हैं और सन टीवी (Sun TV) नेटवर्क के ओटीटी प्लेटफॉर्म सन नेक्स्ट (Sun NXT) की प्रमुख भी हैं. काव्या के पास कारों का भी खूब कलेक्‍शन है. इनके पास रॉल्स रॉयस फैंटम कार (Rolls-Royce Phantom)(कीमत 10 करोड़ के आस-पास) भी शामिल है. इसके अलावा उनके पास बेंटले बेंटायगा और BMW 760LI जैसी महंगी कारें भी हैं. (Photo: PTI)

Advertisement
  • 7/7

कितने अमीर हैं अन‍िरुद्ध रविचंदर? 
म्‍यूजिक कम्‍पोजर अन‍िरुद्ध रविचंदर की बात करें तो यह हर प्रोजेक्‍ट्स के लिए 8 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. भारतीय सिनेमा में यह सबसे महंगे कम्‍पोजर के तौर पर जाने जाते हैं. अनिरुद्ध फिल्टर कॉफी स्टार्टअप VS Mani & CO के साथ को-फाउंडर और ब्रांड एंबेसडर के तौर पर जुड़े हैं. वह टकीला ब्रांड Loca Loka के को-क्रिएटर भी हैं. इनकी कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपये बताई जाती है. (Photo: Getty)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement