Advertisement

यूटिलिटी

India's First Bullet Train: साबरमती नदी पर 12 मंजिला इमारत जितना ऊंचा पुल तैयार, जिससे गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन

आजतक बिजनेस डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST
  • 1/7

देश में पहली बुलेट ट्रेन (India's First Bullet Train) दौड़ाने की तैयारी जोरों पर हैं. इसके लिए ट्रैक, ब्रिज, टनल समेत रेलवे स्टेशनों पर काम युद्ध स्तर पर जारी है. उम्मीद है कि अगले साल 15 अगस्त को बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का पहला चरण शुरू हो जाएगा और Bullet Train पहली बार अहमदाबाद-मुंबई हाई स्पीड ट्रैक पर दौड़ने लगेगी. इस ट्रैक पर एक बड़ा काम पूरा हो गया है. रेलवे ने इसमें पड़ने वाली साबरमती नदी के ऊपर 12 मंजिला ऊंचा बुलेट ट्रेन रेल ब्रिज तैयार कर लिया है. (Photo: Reuters)

  • 2/7

12 मंजिला इमारत जितना ऊंचा ब्रिज 
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) की ओर से शनिवार को इस माइलस्टोर को पाने की जानकारी शेयर करते हुए बताया गया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना (Mumbai-Ahmedabad Bullet Train Project) के लिए साबरमती नदी पर बने 480 मीटर लंबे और 36 मीटर ऊंचे पुल का निर्माण पूरा हो गया है. रेलवे की विज्ञप्ति पर नजर डालें, तो ये लगभग 118 फीट की ऊंचाई वाला यह पुल, जो 12 मंजिला इमारत के बराबर है, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर में से एक है. (Photo: PIB)

  • 3/7

अहमदाबाद से 4 किलोमीटर दूरी
साबरमती नदी पर बना बुलेट ट्रेन ब्रिज (Sabarmati River Bullet Train Bridge) पश्चिमी रेलवे की अहमदाबाद-दिल्ली मुख्य लाइन के निकट स्थित है, जो जमीन से लगभग 14.8 मीटर ऊपर है. यह पुल साबरमती और अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशनों के बीच स्थित है, जो साबरमती स्टेशन से लगभग 1 किमी और अहमदाबाद स्टेशन से 4 किमी दूर है. साबरमती नदी पुल के खंभों को अधिक ऊंचाई के साथ स्पेशल तकनीक से डिजाइन किया गया है. (Photo: PIB)

Advertisement
  • 4/7

8 खंभों पर टिका ये बुलेट ट्रेन ब्रिज
भारतीय रेलवे (Indian Railway) के मुताबिक, साबरमती नदी पर बना ये बुलेट ट्रेन ब्रिज 8 गोलाकार खंभों पर टिका हुआ है, जिनका व्यास 6 से 6.5 मीटर तक है. इनमें से चार खंभे नदी तल में स्थित हैं, दो नदी के किनारों पर (प्रत्येक तरफ एक-एक) स्थित हैं और दो नदी के किनारों से बाहर स्थित हैं. खंभों की रणनीतिक स्थिति ने नदी के जलमार्ग में अवरोध को कम करने में भी मदद की है. (Photo:X/NHSRCL)

  • 5/7

साबरमती नदी का पुल खास
रेलवे की विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर अधिकांश नदी पुलों की लंबाई लगभग 40 मीटर होती है, जबकि साबरमती नदी पुल में इससे कहीं ज्यादा लंबाई शामिल है, जिससे नदी तल में आवश्यक खंभों की संख्या कम हो जाती है. इस पुल में 76 मीटर के पांच खंड और 50 मीटर के दो खंड शामिल हैं. प्रत्येक खंड में 23 हिस्से हैं, जिन्हें निर्माण स्थल पर ही ढाला गया था. (Photo: X/NHSRCL)

  • 6/7

इस तकनीक का हुआ इस्तेमाल
Sabarmati Bullet Train Bridge में इन खंडों के निर्माण के लिए सटीक इंजीनियरिंग, कुशल लेबर और हर चरण में गुणवत्तापूर्ण गहन जांच की आवश्यकता थी और इसके बाद ही इसे पूरा किया गया है. NHSRCL के मुताबिक, इस पुल का निर्माण 'संतुलित कैंटिलीवर विधि' का उपयोग करके किया गया है, जो नदियों और गहरे जलमार्गों पर बने लंबे पुलों के लिए उपयुक्त एक विशेष तकनीक है. (Photo:X)

Advertisement
  • 7/7

320 KM की रफ्तार, 12 स्टॉपेज
बुलेट ट्रेन जब फुल स्पीड में होगी, तो 320 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी, जबकि अहमदाबाद से मुंबई के बीच औसतन 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बुलेट ट्रेन अगले साल से दौड़ेगी. मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा और नगर हवेली से होकर 508 किमी तक फैला हुआ है. इसमें जिन 12 प्रमुख स्टेशनों स्टॉपेज तय किए गए हैं. उनमें मुंबई (BKC), ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और साबरमती शामिल हैं. (Photo: Reuters)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement