डिजिटल भुगतान पर मिलती रहे छूट, मुख्यमंत्रियों की समिति की सिफारिश

समिति द्वारा कहा गया कि डिजिटल इकोनॉमी से जुड़ी चीजें सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है. नीति आयोग विभिन्न देशों की सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रस्तुत किया.

Advertisement
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू

रीमा पाराशर

  • नई दिल्ली,
  • 28 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 8:22 PM IST

नीति आयोग की मुख्यमंत्रियों की उच्च स्तरीय समिति ने डिजिटल भुगतान पर दी गई सेवा कर छूटों को जारी रखने का समर्थन किया है. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को हुई इस मीटिंग की अध्यक्षता की. शिवराज सिंह चौहान और देवेंद्र फड़नवीस इस टीम के सदस्य हैं. नायडू ने कहा कि हम इस सेवा कर छूटों की सिफारिश केंद्र सरकार से करना चाहते हैं कि इसे न केवल 31 दिसबंर के बाद और भविष्य में भी जारी रखा जाए.

Advertisement

समिति द्वारा कहा गया कि से जुड़ी चीजें सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है. नीति आयोग विभिन्न देशों की सर्वोत्तम प्रथाओं को प्रस्तुत किया. देशभर में नकदी रहित भुगतान को बढावा देने के लिए 10 लाख पीओएस मशीनें आयात करने के प्रयास किए जा रहे हैं. सभी बैंकों को आधार आधारित भुगतान का सुझाव दिया गया.

डिजिटल भुगतान से जुड़ी किसी भी समस्या, संशय या सवाल का जवाब देने के लिए एक नई हेल्पलाइन 14444 की तैयारी कर रहा है. डिजिटल भुगतान आंदोलन पर अंतरिम रिपोर्ट सप्ताह भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंप दी जाएगी. यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने पर अपनी राय बदली है, नायडू ने कहा- आज भी अनेक दिक्कते हैं. देश के व्यापक हित में लोग दिक्कतें झेल रहे हैं इसलिए हमें इसकी सराहना करनी होगी. देश में प्रोत्साहनों के जरिए डिजिटल भुगतान को बढावा देने के लिए टिकाउ व दीर्घकालिक नीति की योजना बनाई जा रही है.

Advertisement

बैठक के बाद नायडू ने कहा कि आधार के माध्यम से पेमेंट करने के लिए केवल मर्चेंट के पास स्मार्टफोन होना जरूरी है. साथ ही बायोमैट्रिक सिस्टम के माध्यम से ग्राहक के पास स्मार्टफोन न होने की स्थिति में भी भुगतान किया जा सकेगा. जल्द ही यूएसएसडी (Unstructured Supplementary Service Data) का नया वर्जन लॉन्च किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »