आज नहीं दिया जवाब तो रद्द हो सकता है विजय माल्या का पासपोर्ट

शराब व्यापारी विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद अब उनका पासपोर्ट रद्द हो सकता है. माल्या को विदेश मंत्रालय के नोटिस का आज शाम 4 बजे तक जवाब देना है.

Advertisement
15 अप्रैल को विजय माल्या का पासपोर्ट भी निलंबित किया गया था 15 अप्रैल को विजय माल्या का पासपोर्ट भी निलंबित किया गया था

प्रियंका झा

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 5:21 PM IST

शराब व्यापारी विजय माल्या की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद अब उनका पासपोर्ट रद्द हो सकता है. माल्या को विदेश मंत्रालय के नोटिस का आज शाम 4 बजे तक जवाब देना है. ऐसा न करने पर उनका पासपोर्ट हमेशा के लिए रद्द हो जाएगा.


4 बजे विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस
आज शाम चार बजे विदेश मंत्रालय प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के मामले की जानकारी देगा. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई घोषणाएं की जा सकती हैं. अगर माल्या का पासपोर्ट रद्द कर दिया जाएगा तो फिर विदेश मंत्रालय माल्या को देश वापस लाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा.

Advertisement


ED की सलाह पर निलंबित हुआ था पासपोर्ट
ED की सलाह पर विदेश मंत्रालय ने 15 अप्रैल को माल्या का पासपोर्ट निलंबित कर दिया था. विदेश मंत्रालय ने माल्या को नोटिस जारी कर पूछा था कि पासपोर्ट एक्ट के सेक्शन 10(3)(सी) के तहत उनका पासपोर्ट क्यों रद्द न किया जाए? नोटिस पर जवाब देने के लिए 22 अप्रैल की डेडलाइन तय की गई थी. अगर आज माल्या जवाब नहीं देते हैं तो विदेश मंत्रालय उनका पासपोर्ट रद्द कर सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement