स्पाइसजेट का 22 फीसदी मुनाफा बढ़ा, बेड़े में शामिल होंगे 60 विमान

स्पाइसजेट का वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 56.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

Advertisement
जेट एयरवेज के बंद होने से स्पाइसजेट का फायदा जेट एयरवेज के बंद होने से स्पाइसजेट का फायदा

अमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2019,
  • अपडेटेड 11:51 PM IST

सस्ती विमानन सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी स्पाइसजेट ने मौजूदा वित्तवर्ष में अपनी क्षमता 80 प्रतिशत बढ़ाने की योजना बनाई है. स्पाइसजेट के मुख्य वित्त अधिकारी सीएफओ किरण कोटेश्वर ने कहा कि योजना के मुताबिक विमानन कंपनी बेड़े में 60 विमानों को शामिल करेगी, जिसमें हाल में बंद हुई जेट एयरवेज के 30 विमान शामिल हैं.

वहीं स्पाइसजेट का वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 56.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. गुरुग्राम की एयरलाइन ने इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 46.2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था.

Advertisement

कारोबार विस्तार में जुटी है स्पाइसजेट कंपनी

किरण कोटेश्वर ने कहा, 'हमारी योजना अपनी कुल क्षमता में इस वित्त वर्ष के दौरान 80 फीसदी वृद्धि करने की है.' उन्होंने कहा, 'हमने जेट एयरवेज को लीज पर विमान मुहैया कराने वालों से पहले ही 22 विमान लेकर शामिल कर चुके हैं, हम उनसे अगले 10-15 दिनों में आठ अतिरिक्त विमान लेने वाले हैं.'

स्पाइजेट ने बयान में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय 25 फीसदी बढ़कर 2,477.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,995.04 करोड़ रुपये थी. हालांकि पूरे वित्त वर्ष 2018-19 में स्पाइसजेट को घाटा हुआ है. वित्त वर्ष के दौरान एयरलाइन को 316.1 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है जबकि 2017-18 में उसे 566.66 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था.

Advertisement

737 मैक्स विमानों को सेवा में लेने की तैयारी

जेट को पट्टे पर विमान देने वालों के अलावा स्पाइसजेट अपनी योजना के मुताबिक अतिरिक्त 30 विमान बेड़े में शामिल करेगी. कोटेश्वर के अनुसार, विमानन कंपनी खड़ी की गई 13 बोइंग 737 मैक्स विमानों को सेवा में शामिल करना चाहती है, क्योंकि इन विमानों पर से वैश्विक प्रतिबंध हटा लिया गया है.

विमान टिकट की कीमतों के सवाल पर सीएफओ ने कहा कि किराए जल्द सामने आ जाएंगे, क्योंकि उद्योग अधिक यात्रियों को आकर्षित करेगा और अप्रैल 2019 में यातायात में गिरावट एक अल्पकालिक रुझान है.

उल्लेखनीय है कि भारत का मासिक हवाई यात्री यातायात में वर्ष दर वर्ष आधार पर अप्रैल में पिछले छह सालों में पहली बार गिरावट आई है, पिछले 50 महीनों के दौरान यात्री यातायात वृद्धि दर दोहरे अंकों में थी.

मुनाफा बढ़ा, घाटा कम हुआ

हालांकि पूरे वित्त वर्ष 2018-19 में स्पाइसजेट को घाटा हुआ है. वित्त वर्ष के दौरान एयरलाइन को 316.1 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है जबकि 2017-18 में उसे 566.66 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था.

स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि आखिरी दो तिमाहियों में एयरलाइन ने शानदार तरीके से वापसी की है. हालांकि, बीते वित्त वर्ष की पहली दो तिमाहियों में ईंधन की लागत बढ़ने और रुपये में अचानक आई गिरावट से उसे 427.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था.

Advertisement

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »