5G लॉन्चिंग से पहले मुकेश अंबानी पहुंचे नाथद्वारा, राधिका मर्चेंट भी रहीं साथ

अंबानी परिवार की श्रीनाथजी में गहरी आस्था है. वे जन्मदिन, एनिवर्सरी या नई कंपनी की शुरुआत जैसे मौकों पर नाथद्वारा पहुंच कर श्रीजी का आशीर्वाद लेते हैं, दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए वही जेड प्लस सुरक्षा होने के कारण पुलिस प्रशासन की ओर से मीडिया को भी मंदिर के अंदर नही जाने दिया गया.

Advertisement
5G लॉन्चिंग से पहले अंबानी पहुंचे नाथद्वारा 5G लॉन्चिंग से पहले अंबानी पहुंचे नाथद्वारा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST

एशिया के दूसरे सबसे अमीर इंसान और देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) सोमवार शाम को नाथद्वारा (Nathdwara) पहुंचे. यहां उन्होंने श्रीनाथजी की संध्या आरती में भाग लेकर दर्शन किए. इसके बाद तिलकायत पुत्र विशाल बाबा ने उनका मंदिर परम्परानुसार स्वागत किया.

अंबानी ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) दोपहर 3 बजे मुंबई से उदयपुर के लिए फ्लाइट से रवाना होकर 4 बजे डबोक एयरपोर्ट उतरे. यहां से कार से सवा पांच बजे अंबानी श्रीनाथजी (Shrinathji) की हवेली पहुंचे. उन्होंने श्रीजी की संध्या आरती के दर्शन किए, इसके बाद रिलायंस चेयरमैन बैठकजी में पहुंचे. यहां गोस्वामी विशाल बावा ने मुकेश अंबानी को रजाई ओढ़ाकर व श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट कर स्वागत किया. अंबानी ने इस दौरान तिलकायत पुत्र विशाल बावा से चर्चा की और उसके बाद वे कार से धीरज धाम पहुंचे, जहां उन्होंने कुछ देर विश्राम किया.

Advertisement

अंबानी परिवार की यहां गहरी आस्था

गौरतलब है कि अंबानी परिवार की श्रीनाथजी में गहरी आस्था है. परिवार में किसी का जन्मदिन हो, एनिवर्सरी हो या नई कंपनी की शुरुआत सभी मौकों पर वे नाथद्वारा पहुंच कर श्रीनाथजी का आशीर्वाद लेते है.  मुकेश अंबानी के दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए.

वहीं जेड प्लस सुरक्षा होने के कारण पुलिस प्रशासन की ओर से मीडिया को भी मंदिर के अंदर नहीं जाने दिया गया. टीना अंबानी की ओर से नाथद्वारा में धीरू भाई अंबानी की याद में बनवाए धीरज धाम में मुकेश अंबानी ने थोड़ी देर आराम किया और इसके बाद वे मुंबई के लिए वापस लौट गए.

5G लॉन्च की तारीख अभी तय नहीं

अब जबकि, रिलायंस देश में 5G सेवाओं की शुरुआत करने वाली है, तो उससे पहले कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने नाथद्वारा पहुंचकर श्रीनाथजी के दर्शन किए हैं. हालांकि, 5G नेटवर्क की शुरुआत के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से अभी किसी तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि मुकेश अंबानी दिवाली के करीब 5G लॉन्चिंग कर सकते हैं. 4G लॉन्चिंग से पहले भी अंबानी नाथद्वारा पहुंचे थे. 

Advertisement

राधिका मर्चेंट ने लिया आशीर्वाद

मुकेश अंबानी के साथ परिवार की होने वाली पुत्र वधू राधिका मर्चेंट भी श्रीनाथजी के दशर्न करने के लिए नाथद्वारा पहुंचीं थी. उन्होंने बाबा से आशीर्वाद लिया. मुकेश अंबानी ने इस यात्रा के दौरान विशाल बाबा से पुष्टिमार्गीय इतिहास पर चर्चा की और मंदिर के नव-निर्माण पर भी करीब एक घंटे तक बातचीत की. 

 

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »