वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में रविवार को कई खास बड़े ऐलान किए हैं. यह बजट महिलाओं, किसानों, युवाओं और आम आदमी पर फोकस है. बजट में वित्त मंत्री ने महिलाओं के लिए एक नई योजना की शुरुआत की है, जो महिलाओं को बिजनेस करने के लिए सपोर्ट देती है. साथ ही उनको अपने प्रोडक्ट्स बेचने के लिए प्लेटफॉर्म भी प्रोवाइड कराती है. महिलाओं के लिए यह स्कीम 'सी-मार्ट योजना' है.
पिछले साल के बजट में महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना की शुरुआत की गई थी और इस बार के बजट में इस योजना को आगे बढ़ाते हुए सी-मार्ट योजना की शुरूआत की गई है, जिसके तहत महिलाओं को अपने कारोबार स्टैबिलिट करने के लिए बड़ा सपोर्ट मिलेगा. वहीं ये कारोबार के लिए कम ब्याज पर लोन भी उठा सकती हैं.
She-SMART क्या है?
she-SMART (सी-स्मार्ट) एक नई सरकारी योजना है, जिसे बजट में महिलाओं के लिए पेश किया गया है. यह खास तौर पर महिला कारोबारियों को आत्मनिर्भर और समर्थ बनाने के लिए लाया गया है. इसका मकसद यह है कि महिलाएं अपने उत्पाद को बेच सकें, अपने व्यवसाय को बेच सकें और नए मार्केट तक आसानी से पहुंच बना सकें.
She-SMART योजना की खास बातें
वित्त मंत्री ने क्या कहा?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 में She-SMART स्कीम का ऐलान करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी. साथ ही कौशल विकास और व्यवसायिक सहायता देगी. महिलाओं को अपने व्यवसाय को स्थिर और सफल बनाने के लिए सपोर्ट, ट्रेनिंग और मार्केट एक्सेस भी दिया जाएगा.
हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल
बजट में देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने का प्रस्ताव रखा गया है. इससे ग्रामीण और छोटे शहरों की महिलाएं सुरक्षित और किफायती आवास पाकर आगे की पढ़ाई कर सकेंगी. खासकर STEM-साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स के स्टूडेंड को पहले रखा जाएगा.
आजतक बिजनेस डेस्क