सासाराम में कांग्रेस कैंडिडेट की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, पीड़िता के पिता का आरोप- जबरदस्ती कराया गया सुलहनामा

सासाराम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज राम की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. यौन शोषण के मामले में एक ओर सुलहनामा करवा दिया गया है, वहीं दूसरी ओर पीड़िता के पिता का कहना है कि जबरदस्ती डरा और धमकाकर सुलहनामा पर हस्ताक्षर कराए गए हैं.

Advertisement
सासाराम में कांग्रेस प्रत्याशी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. सासाराम में कांग्रेस प्रत्याशी की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं.

रंजन कुमार त्रिगुण

  • कैमूर,
  • 15 मई 2024,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

बिहार की सासाराम सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनोज राम की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. यौन शोषण का आरोप लगाने वाले नाबालिग के पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि डरा धमकाकर जबरदस्ती सुलहनामा कराया गया है. मुझे इतना डराया जा रहा है कि मैं घर से बाहर नहीं निकल पाता हूं. मेरी जान को भी खतरा है. वहीं मनोज राम इन सारे आरोपों को बेबुनियाद और राजनीतिक साजिश बता रहे हैं. 

Advertisement

पीड़ित पिता ने बताया मैंने कोर्ट और थाने में मनोज राम और उनके बेटे पर केस किया कि मेरी बेटी के साथ इन लोगों द्वारा गलत किया जा रहा है. जिसका एविडेंस सीडी और फोटो है, जिस दिन से मनोज राम के बेटे उज्जवल की गिरफ्तारी हुई उस दिन से मुझे डराया जा रहा है और धमकियां मिल रही हैं. मुझे भभुआ से चंदौली जबरदस्ती ले जाकर सुलहनामा पर हस्ताक्षर कराए गए. साथ ही धमकी दी गई थी कि तुमको घर से उठा लेंगे. मैं अपने वकील से भी नहीं मिल पा रहा हूं. बीती 9 मई को कोर्ट में तारीख पर गया तो मेरे मम्मी-पापा को धमकी दी गई.  

सासाराम में कांग्रेस कैंडिडेट पर बेटे के साथ मिलकर नाबालिग के यौन शोषण का आरोप, बेटा अरेस्ट

धमकियां मिलने की सूचना मैंने पुलिस को दी थी. थाने पर आरोपियों को बुलाया भी गया और स्वीकार भी किया, लेकिन कुदरा पुलिस ने कार्रवाई नहीं की. इसलिए अब मैंने पुलिस में शिकायत नहीं की. मेरी बेटी के साथ जो गलत हुआ है उसका न्याय मिले, मेरी जान को खतरा है. पूरे घटनाक्रम का सबूत है, इस आधार पर जांच कर कार्रवाई होनी चाहिए. मेरी बेटी नाबालिग है. मेरी एफआईआर भी सबूत के आधार पर दर्ज कराई गई थी. मेरी बेटी मनोज राम के स्कूल में पढ़ती थी, 2 साल पहले ठीक थी, लेकिन एक साल से मेरी बेटी को पूरी तरह से गुमराह कर गलत फायदा उठाया. 

Advertisement

इन आरोपों पर मनोज राम ने क्या कहा? 

वहीं यौन शोषण के आरोपों पर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज राम ने कहा कि मामला न्यायालय में चल रहा है. इनपर जनता जवाब देगी. प्रत्यक्ष के आगे प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती है. चुनाव में राजनीतिक रंजिश के लिए बीजेपी कुछ भी कर सकती है. सारे मामले कानून में चल रहे हैं. कानून स्पष्ट कर देगा कि कौन दोषी है और कौन नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »