पटना मरीन ड्राइव पर चलती BMW में लगी भीषण आग, कुछ ही देर में खाक हो गई लग्जरी कार, Video

बिहार में पटना के जेपी गंगा पथ मरीन ड्राइव पर चलती BMW कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने कार को चपेट में ले लिया और कार जलकर खाक हो गई. सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए.

Advertisement
घटना के बाद मरीन ड्राइव पर बाधित रहा ट्रैफिक. (Photo: Screengrab) घटना के बाद मरीन ड्राइव पर बाधित रहा ट्रैफिक. (Photo: Screengrab)

सुजीत कुमार

  • पटना,
  • 20 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:54 AM IST

पटना में मरीन ड्राइव पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती BMW कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में लग्जरी कार जलकर लगभग खाक हो गई. घटना के दौरान सड़क पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई, जबकि मरीन ड्राइव पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा.

Advertisement

घटना जेपी गंगा पथ के कुर्जी घाट इलाके के पास हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक सड़क पर चलते समय धुआं छोड़ने लगी, जिसके बाद उसमें तेज लपटें उठने लगीं. कार में सवार लोगों ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत वाहन रोक दिया और समय रहते बाहर निकल आए. इसी वजह से बड़ा हादसा टल गया.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बिहार फायर सर्विसेज की टीम मौके पर पहुंची. दमकल की गाड़ियों ने मोर्चा संभालते हुए आग बुझाना शुरू किया. आग इतनी तेज थी कि कुछ देर तक पूरा वाहन आग के गोले की तरह जलता रहा. अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया. हालांकि तब तक कार खाक हो चुकी थी.

यह भी पढ़ें: गुजरात में दर्दनाक हादसा... पुल से गिरकर कार में लगी आग, 2 महिला शिक्षकों समेत 3 की जिंदा जलकर मौत

Advertisement

आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है. शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, लेकिन असल वजह जांच के बाद ही सामने आएगी. पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है. घटना के दौरान मरीन ड्राइव पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ. हालांकि थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य हो गई.

गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए. फिलहाल घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जबकि प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement