'ये सब फालतू की बातें...,' सड़क पर नमाज पढ़ने के विवाद पर बोले चिराग पासवान

विधानसभा चुनाव में सीट शेयरिंग और सड़क पर नमाज पढ़ने के विवाद को लेकर चिराग पासवान ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग में महागठबंधन को दिक्कत आएगी.

Advertisement
फाइल फोटो फाइल फोटो

aajtak.in

  • पटना,
  • 30 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 12:45 PM IST

विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह शनिवार से बिहार में हैं. वे रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पटना एयरपोर्ट पहुंचे. इस दौरान उनसे जब आजतक ने अमित शाह के दौरे को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर गठबंधन के हर नेता आएंगे और  बातचीत करेंगे. साथ ही यह रणनीति भी बनाई जाएगी कि चुनाव में जीत कैसे दर्ज किया जाए. उन्होंने कहा कि एक ऐतिहासिक जीत की ओर हम लोग अग्रसर हो रहे हैं.

Advertisement

अपने चाचा पशुपति पारस द्वारा बिहार में दलितों की महान रैली किए जाने के सवाल पर भी चिराग ने जवाब दिया. उन्होंने कहा कि समय-समय पर ये सब होते रहना चाहिए. वहीं, चारा घोटाला में 950 करोड़ घपला मामले में रुपए वापसी को लेकर अदालत के आदेश पर उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर जिन लोगों ने जनता के पैसे को लूटा है और जिन लोगों ने संपत्ति बनाई है, उनकी संपत्ति को जब्त कर रिकवरी करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी का दौरा, 7 अप्रैल को पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल

सड़कों पर नमाज को लेकर विवाद पर भी दिया जवाब

चिराग पासवान से जब पूछा गया कि सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर जो विवाद हो रहा है, उस पर आपका क्या कहना है. इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल यह फालतू की बातें हैं. इन बातों पर कोई चर्चा होनी ही नहीं चाहिए. सभी धर्म का अपना-अपना सम्मान है. सभी लोग अपने-अपने तरीके से करते हैं. भारत में बहुत सी चीजों को लेकर समस्याएं हैं, जिस पर विचार करना चाहिए.

Advertisement

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा दोबारा कराई जाने की मांग को हाईकोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर चिराग ने कहा कि छात्रों को न्याय मिले यह प्रमुख मुद्दा है. हालांकि न्यायालय का मामला है इस पर कल टिप्पणी नहीं की जा सकती. उन्होंने नीतीश कुमार की तारीफ की कहा कि मुख्यमंत्री का नाम और चेहरा ही काफी है. आज की मुलाकात में उनसे कई विषयों पर चर्चा होगी.

इंडिया गठबंधन में सब कुछ नहीं ठीक है. विपक्ष के आरोप पर उन्होंने कहा कि यह तो लोकसभा में भी किया गया था. लेकिन सब कुछ ठीक रहा. यह लोग जब हमला हम पर करते हैं तो यह लोग भूल जाते हैं कि सीट शेयरिंग में जो भी कुछ मामला फंसता है वह महागठबंधन में फंसता है. यह वही महागठबंधन है, जहां एक घटक के लोगों ने यह कह दिया था कि हमारे पीठ में छुरा घोंपा गया.

महागठबंधन में कांग्रेस कभी नहीं जाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है, ऐसे में कांग्रेस को 70 सीटें मिलनी चाहिए. कांग्रेस का 70 सीटों पर हक बनता है. चिराग ने कहा कि सबसे ज्यादा दिक्कत महागठबंधन में आने वाली है. हम लोग लोकसभा में भी सीट का बंटवारा कर लिए थे और विधानसभा में भी कर लेंगे.

Advertisement

चिराग पासवान ने वक्फ बिल पर भी दिया जवाब

वक्फ बिल पर जब चिराग से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी बनी थी. कमेटी में सभी लोगों ने अपनी बात रखी और बात रखने के बाद हमने कहा था कि हम इसका समर्थन करेंगे लेकिन अब जब पूरा मामला लोकसभा में जाएगा. ऐसे में हमारी पार्टी को जो कुछ भी कहना होगा, लोकसभा में कहेगी. 

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »