पप्पू यादव ने जवान को दिया धक्का? वायरल VIDEO पर पूर्व DGP बोले- सुरक्षा वापस लें इनका

मधेपुरा के खुर्दा महोत्सव में सांसद पप्पू यादव का सुरक्षा जवान को धक्का देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP शेष पॉल वैद ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कहा है कि यदि वीडियो सही है तो यह शर्मनाक है.

Advertisement
वीडियो में पप्पू यादव अपनी सुरक्षा में तैनात को धक्का देते दिख रहे हैं. (Photo: ITG) वीडियो में पप्पू यादव अपनी सुरक्षा में तैनात को धक्का देते दिख रहे हैं. (Photo: ITG)

मुरारी कुमार सिंह

  • पटना,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

मधेपुरा के खुर्दा महोत्सव में सांसद पप्पू यादव का अपनी सुरक्षा में तैनात जवान को धक्का देने का वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है. अब इस मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP शेष पॉल वैद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सांसद पप्पू यादव को घेरा है. उन्होंने साफ कहा कि अगर यह वीडियो सही है तो यह बहुत ही शर्मनाक बात है. 

Advertisement

पूर्व डीजीपी ने अपनी इस पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी टैग किया है. उन्होंने कहा कि अगर वीडियो प्रमाणिक है तो यह बहुत ही शर्मनाक है. उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ इस तरह के व्यवहार को गलत बताया है. साथ ही, उन्होंने सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा घटाने या वापस लेने पर भी विचार करने की मांग की है. 

क्या है मामला

दरअसल, मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड स्थित खुर्दा गांव में दुर्गा पूजा के मौके पर खुर्दा महोत्सव का आयोजन किया गया था. यह सांसद पप्पू यदाव का पैतृक गांव है. खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसाल लाल यादव का भी कार्यक्रम हुआ. 

अब इसी मंच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में पप्पू यादव अपनी सुरक्षा में तैनात CRPF/BSAP के जवान को हाथ से धक्का देकर मंच से नीचे उतरने का इशारा करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वीडियो में दिखता  है कि जवान बिना किसी बहस के चुपचाप मंच से नीचे उतर जाता है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हुआ. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'बाहुबलियों को यूज एंड थ्रो करती है बीजेपी', अनंत सिंह के सपोर्ट में पप्पू यादव ने गिनाए ये चार नाम

वीडियो वायरल होने पर लोग इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोग ड्यूटी पर तैनात वर्दीधारी जवान के साथ सार्वजनिक मंच पर इस तरह का व्यवहार किए जाने को गलत बता रहे हैं. 

पप्पू यादव की सुरक्षा पर विवाद 

बता दें, पप्पू यादव की सुरक्षा को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है. पहले उनकी Y+ सुरक्षा को घटाकर Y कर दिया गया था. यह मामला पटना हाईकोर्ट तक पहुंचा था, जहां सुरक्षा घटाने के मुद्दे पर हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार भी लगाई थी. 

अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूर्व DGP ने फिर से सुरक्षा पर सवाल उठा दिया है. फिलहाल पप्पू यादव की तरफ से इस वीडियो पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »