बेटी का निकाह पढ़ाने जा रहा था पिता... बदमाशों ने गोली मारकर लूट लिए सारे रुपये

सुपौल में दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने एक शख्स के पैर में चार गोलियां मार दीं. फिर पीड़ित से एक लाख रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement
घायल शख्स को अस्पताल ले जाते लोग. घायल शख्स को अस्पताल ले जाते लोग.

राम चन्द्र मेहता

  • सुपौल,
  • 27 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

बिहार के सुपौल में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने एक शख्स के पैर में चार गोली मार दी. फिर पीड़ित के पास से एक लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए. घायल शख्स के जांघ में चार गोली लगी है. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सुपौल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, पीड़ित मधुबनी जिले के घोघरड़िया थाना क्षेत्र का रहने वाला 50 वर्षीय मो जन्नत है. पीड़ित के रिश्तेदार मो अखलाख अहमद ने बताया कि हमलोग बेटी का निकाह पढ़ाने बाइक से सुपौल के चैनसिंहपट्टी गांव जा रहे थे. इस दौरान सुपौल भपटियाही एनएच-327A मुख्य मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग के पास जब उनकी बाइक धीमी हुई, तो दो बाइक पर सवार चार अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक को घेर लिया.

ये भी पढ़ें- बिहार में नर्सरी का छात्र बैग में रखकर स्कूल ले गया बंदूक, तीसरे क्लास के स्टूडेंट को मारी गोली

4 गोली लड़की के पिता के पैर में लगी

इसके बाद उन लोगों ने हमारी बाइक की चाबी छीन ली. फिर सगुन के एक लाख रुपये छीनने लगे. विरोध करने पर उन लोगों ने गोली चला दी. जिसमें से 4 गोली लड़की के पिता मो जन्नत के दोनों पैर में लग गई. इसके बाद अपराधी रुपये लूटकर वहां से भागने में सफल रहे. स्थानीय राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Advertisement

मामले में पुलिस ने कही ये बात

फिलहाल, पुलिस ने इस घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है. भपटियाही थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है. जल्द ही घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »