रील्स बनाओ और ₹3 लाख ले जाओ! बिहार पर्यटन विभाग ने इन्फ्लुएंसर्स के लिए लॉन्च की अनूठी प्रतियोगिता

बिहार पर्यटन विभाग ने श्रावणी मेला 2026 को बढ़ावा देने के लिए 'इन्फ्लुएंसर वीडियो प्रतियोगिता' शुरू की है. 25,000 से अधिक फॉलोअर्स वाले भारतीय क्रिएटर्स कांवड़िया रूट पर वीडियो बनाकर इसमें भाग ले सकते हैं. विजेताओं को 3 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026 है.

Advertisement
श्रावणी मेले पर पर वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स को मिलेंगे बंपर इनाम (Photo- ITG) श्रावणी मेले पर पर वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स को मिलेंगे बंपर इनाम (Photo- ITG)

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:07 AM IST

बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर श्रावणी मेला 2026 को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए बिहार पर्यटन विभाग ने एक अनूठी पहल की है. विभाग ने देश भर के सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक राष्ट्रव्यापी वीडियो-मेकिंग प्रतियोगिता की शुरुआत की है. 

इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कांवड़िया परंपरा और श्रावणी मेले की आध्यात्मिक छटा को सोशल मीडिया के माध्यम से बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाना है. पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता का नाम "श्रावणी मेला 2026: एन इन्फ्लुएंसर्स पर्सपेक्टिव" रखा गया है. इसमें भाग लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें तय की गई हैं:

Advertisement

प्रतियोगिता में केवल वही क्रिएटर्स हिस्सा ले सकते हैं जिनके फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और यूट्यूब को मिलाकर न्यूनतम 25,000 फॉलोअर्स हैं. आवेदक का भारतीय नागरिक होना और उम्र 18 वर्ष से अधिक होना अनिवार्य है.

3 लाख का पहला इनाम

 वीडियो या रील्स 30 सेकंड से 2 मिनट के बीच होनी चाहिए, जो पूरी तरह श्रावणी मेले और मुंगेर, बांका व भागलपुर से गुजरने वाले कांवड़िया रूट पर केंद्रित हो. पर्यटन विभाग ने इस प्रतियोगिता के लिए भारी-भरकम नकद पुरस्कारों की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया से बदलेगी बिहार की तस्वीर! विदेशी इन्फ्लुएंसर्स को सौंपा गया बड़ा मिशन

- प्रथम पुरस्कार: ₹3 लाख रुपये
- द्वितीय पुरस्कार: ₹2 लाख रुपये
- तृतीय पुरस्कार: ₹1 लाख रुपये
- चौथा पुरस्कार: ₹50,000-₹50,000 (दो लोगों को)
- सांत्वना पुरस्कार: ₹25,000-₹25,000 (पांच लोगों को)

Advertisement

AI का इस्तेमाल किया तो होंगे डिसक्वालीफाई
पर्यटन विभाग के अनुसार, श्रावणी मेला इस साल 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा. इस प्रतियोगिता के तहत प्रतिभागियों को पहली सोमवारी (3 अगस्त 2026) के बाद वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करना होगा. इसके बाद, दूसरी सोमवारी के दो दिनों के भीतर विभाग के पोर्टल पर इसे अपलोड करना होगा. 13 अगस्त 2026 को अंतिम सबमिशन डेट तय किया गया है.

विभाग ने साफ किया है कि वीडियो पूरी तरह से ऑरिजनल और एचडी (HD) क्वालिटी में जियो-टैग्ड होना चाहिए. इसमें किसी भी तरह के आपत्तिजनक कंटेंट, वॉटरमार्क या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है. AI का इस्तेमाल पाए जाने पर प्रविष्टि को तुरंत अमान्य कर दिया जाएगा. विजेताओं का चयन विभाग द्वारा गठित जूरी और सोशल मीडिया पर 45 दिनों तक मिलने वाले रीच, लाइक्स और शेयर्स के आधार पर किया जाएगा.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »