बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के 22 दिन के बाद गुरुवार को मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल सैयद अता हसनैन 31 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाएं. मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए बिहार के जातीय और सामाजिक समीकरण को साधने की कवायद है.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अगुवाई वाली कैबिनेट में गुरुवार को बीजेपी कोटे से 15 मंत्री बना जा रहे तो जेडीयू कोटे से 13 नए मंत्री बनेंगे. इसके अलावा एनडीए के घटक दलों में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (आर) से दो मंत्री तो जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से एक-एक मंत्री बनाए जा रहे हैं.
बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में जरूर बीजेपी का पलड़ा भारी हो जाएगा, लेकिन जेडीयू का रोल भी कम रहने वाला नहीं है. बीजेपी और जेडीयू दोनों ही अपनी-अपनी सोशल इंजीनियरिंग को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल का गठन किया है. ऐसे में आजतक को मिली जानकारी के मुताबिक देख सकते हैं कि किस जाति से कितने और कौन मंत्री बन रहा है?
बीजेपी किस जाति से किसे बना रही मंत्री
बीजेपी कोटे से 15 मंत्री बन रहे हैं, जिसमें 6 सवर्ण जाति से है. इसके अलावा 7 ओबीसी जाति से मंत्री बनाए गए हैं तो 2 दलित समाज से मंत्री बनाए जा रहे हैं. सवर्ण जाति में दो भूमिहार, दो राजपूत और दो ब्राह्मण समाज से मंत्री होंगे. ऐसे ही ओबीसी से
अतिपिछड़ी जाति से मंत्री बनाए जा रहे हैं.
1. विजय कुमार सिन्हा (भूमिहार, सवर्ण)
2. दिलीप जायसवाल (कलवार, वैश्य, पिछड़ा)
3. रामकृपाल यादव (यादव, पिछड़ा)
4.मिथलेश तिवारी (ब्राह्मण, सवर्ण)
5. रमा निषाद (मल्लाह, अति पिछड़ा)
6. केदार गुप्ता (कानू, वैश्य, अतिपिछड़ा)
7. नीतीश मिश्रा (ब्राह्मण, सवर्ण)
8. प्रमोद चंद्रवंशी (चंद्रवंशी, अति पिछड़ा)
9. लखेंद्र पासवान (पासवान, दलित)
10. संजय टाइगर (राजपूत, सवर्ण)
11. ई कुमार शैलेन्द्र (भूमिहार, सवर्ण)
12. अरुण शंकर प्रसाद (सूड़ी, वैश्य, पिछड़ा)
13.रामचंद्र प्रसाद (तेली, अति पिछड़ा)
14. नंद किशोर राम (रविदास, दलित)
15. श्रेयसी सिंह (राजपूत, सवर्ण)
जेडीयू ने किस जाति से बना रही मंत्री
जेडीयू कोटे से 13 नई मंत्री शपथ लेंगे, जिसमें एक सवर्ण और एक मुस्लिम समुदाय से मंत्री बन रहे. इसके अलावा तीन दलित और 8 ओबीसी व ईबीसी समुदाय से हैं. सवर्ण जाति से सिर्फ राजपूत समाज से आने वाली लेसी का नाम है जबकि ओबीसी में दो कुर्मी, तीन धानुक, एक सूड़ी (वैश्य) और एक कुशवाहा जाति से मंत्री बनाए जा रहे हैं.
1 श्रवण कुमार (कुर्मी, पिछड़ा)
2 निशांत कुमार (कुर्मी, पिछड़ा)
3 मदन सहनी (मल्लाह, अति पिछड़ा)
4 लेसी सिंह (राजपूत, सवर्ण)
5 दामोदर रावत (धानुक, अति पिछड़ा)
6 श्रीभगवान सिंह कुशवाहा (कुशवाहा, पिछड़ा)
7 बुलो मंडल (धानुक, अति पिछड़ा)
8 श्वेता गुप्ता (सूड़ी, वैश्य, पिछड़ा)
9 सुनील कुमार (रविदास, दलित)
10 शीला मंडल (धानुक, अति पिछड़ा)
11 रत्नेश सदा (मुसहर, दलित)
12 जमा खान (मुस्लिम)
13 अशोक चौधरी (पासी, दलित)
चिराग-मांझी और कुशवाहा किसे बना रहे मंत्री
चिराग पासवान की पार्टी से दोनों ही पुराने चेहरे को फिर से मंत्री बनाया जा रहा है. एक सवर्ण और एक दलित जाति से हैं.
1 संजय पासवान (पासवान, दलित)
2 संजय सिंह (राजपूत, सवर्ण)
जीतनराम मांझी की पार्टी से उनके बेटे संतोष मांझी मंत्री बन रहे हैं तो उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से उनके बेटे मंत्री पद की शपथ एक बार फिर से लेंगे.
मांझी की पार्टी संतोष कुमार सुमन मंत्री बन रहे हैं, जो (मुसहर, दलित) जाति से आते हैं. इस तरह से दीपक प्रकाश (कुशवाहा, पिछड़ा) से हैं, जो मंत्री बन रहे.
शशि भूषण कुमार