'हाई कमान हां करेगा तो स्वागत', नीतीश कुमार के NDA में शामिल होने पर बोले BJP के नेता

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर बीजेपी में जाने की चर्चाएं हैं. दरअसल गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू के दौरान कह दिया कि अगर ऐसा कुछ प्रस्ताव आएगा तो हम इस पर विचार करेंगे. नीतीश के एनडीए में शामिल होने पर बिहार बीजेपी के नेता ने पहली प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement
बीजेपी नेता प्रेम कुमार और नीतीश कुमार बीजेपी नेता प्रेम कुमार और नीतीश कुमार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जनवरी 2024,
  • अपडेटेड 2:11 PM IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि अगर प्रस्ताव आया तो विचार करेंगे. अमित शाह के बयान के बाद आरजेडी और जेडीयू गठबंधन पर सवाल उठने लगे हैं. इस बीच बिहार बीजेपी के एक नेता ने नीतीश को लेकर पहली प्रतिक्रिया दी है.  

बिहार बीजेपी के सीनियर नेता प्रेम कुमार ने कहा, ""अगर हाई कमान सहमत होगा तो हम नीतीश जी का एनडीए में स्वागत करेंगे. कोई दिक्कत नहीं होगी अगर हाई कमान हां कर देगा तो."

Advertisement

क्या नीतीश NDA में आने वाले हैं? अमित शाह के बयान के बाद Bihar में चढ़ा सियासी पारा

JDU विधायकों को दिया पटना में रहने का आदेश

एक ओर नीतीश कुमार ने जेडीयू के सभी विधायकों और सांसदों से अगले आदेश तक पटना में मौजूद रहने को कहा है तो वहीं बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के आवास पर बीजेपी के विधायकों की बैठक चल रही है. इसके अलावा बिहार में बीजेपी की सहयोगी HAM के प्रमुख जीतनराम मांझी ने भी अपने विधायकों से 25 जनवरी तक पटना में ही रहने को कहा है. 

लालू-तेजस्वी ने नीतीश से की मुलाकात

बिहार की सियासत में इतना कुछ हो रहा है, लेकिन दूसरी ओर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बेटे तेजस्वी यदव के साथ नीतीश कुमार से मुलाकात की. तेजस्वी ने नीतीश के साथ बैठक को नॉर्मल मीटिंग बताया और कहा कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं.  

Advertisement

बैठक में सीट बंटवारे पर हुई चर्चा

उन्होंने लालू और नीतीश को लेकर कहा कि हम तो मिलते ही रहते हैं. बिहार से बीजेपी साफ हो जाएगी. वहीं तेजस्वी ने कहा कि बैठक में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की बात कही है. हालांकि इस मीटिंग को आरजेडी की ओर से तल्खी कम करने के लिए उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »