'नीतीश कुमार ही खत्म...', JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह का दर्द; बताया फ्यूचर प्लान

जनता दल यूनाइटेड से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह ने कहा है कि पार्टी हैक हो चुकी है और अब इसका भविष्य अंधकारमय है. उन्होंने किसी अन्य पार्टी में शामिल होने से इनकार करते हुए अपनी अलग पार्टी बनाने की संभावना जताई है.

Advertisement
अनंत सिंह ने कहा उनकी नीतीश कुमार से कोई दूरी नहीं है. (Photo: PTI) अनंत सिंह ने कहा उनकी नीतीश कुमार से कोई दूरी नहीं है. (Photo: PTI)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का पहला रिएक्शन सामने आया है. अनंत सिंह ने JDU पर ही सवाल उठाते हुए कह दिया है कि नीतीश कुमार की पार्टी हैक हो चुकी है. उन्होंने कहा कि जब चुनाव होंगे तो अपने आप स्थिति पता चल जाएगी. वहीं, अन्य पार्टी में जाने की संभावनाओं को नकारते हुए उन्होंने कहा कि हो सकता है कि आने वाले समय में वे खुद की एक अलग पार्टी बना लें.

Advertisement

अनंत सिंह ने साफ कह दिया है कि उन्हें पार्टी से बाहर किए जाने का कोई गम नहीं है. उन्होंने कार्रवाई को बढ़िया बताते हुए कहा कि उन्हें इस कार्रवाई से कोई दिक्कत नहीं है. उन्होंने कहा, 'हमें कोई गम नहीं है. जनता मालिक है, जनता भगवान है. पार्टी नीतीश जी की थी. नीतीश जी अब खत्म हो गए, पार्टी खत्म हो गई. पार्टी हैक हो गई है.'

मोकामा के बाहूबली नेता अनंत सिंह ने कहा कि JDU अब खत्म हो गई है. उन्होंने कहा कि अब JDU को 10 सीटें हासिल करने में भी मुश्किल होगी. उन्होंने कार्रवाई को लेकर बिना किसी का नाम लिए तंज कसा है. उन्होंने कहा, 'जो लोग पार्टी के मालिक बन रहे हैं उन्होंने ही कार्रवाई कराई होगी.'

'नीतीश कुमार से कोई दूरी नहीं'

वहीं, किसी अन्य पार्टी में जाने की संभावनाओं से उन्होंने इनकार किया है. उन्होंने कहा कि हो सकता है कि वे अपनी एक अलग पार्टी बना लें. उन्होंने कहा कि अब JDU में कुछ नहीं बचा है, JDU का भविष्य खत्म हो गया है. उन्होंने साफ किया कि उनकी नीतीश कुमार से कोई दूरी नहीं है. वे उनसे मुलाकात करेंगे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: अनंत सिंह JDU से बाहर हुए तो समर्थकों ने मोकामा में फोड़े पटाखे, इधर एक और नेता नपे

अनंत सिंह ने कहा कि जेडीयू अब 18 साल पहले जैसी पार्टी नहीं रह गई है. पार्टी से निकाले जाने के बाद भी उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि चाहे स्थिति कुछ भी हो, वे कभी नीतीश कुमार के खिलाफ कुछ नहीं बोलेंगे. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, 'अब उस पार्टी में कुछ नहीं बचा है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »