मारुति के मानेसर प्लांट में प्रोडक्शन शुरू, 50 दिन बाद बन रही पहली कार

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने हरियाणा के मानेसर प्‍लांट में परिचालन फिर से शुरू कर दिया है.

Advertisement
परिचालन 22 मार्च से निलंबित कर दिया गया था परिचालन 22 मार्च से निलंबित कर दिया गया था

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 12 मई 2020,
  • अपडेटेड 12:34 PM IST

  • मारुति के गुरुग्राम प्‍लांट में अब भी लगा है ताला
  • अप्रैल में मारुति की एक भी कार नहीं बिकी थी

वैसे तो लॉकडाउन 17 मई को खत्‍म होने वाला है लेकिन इससे पहले ऑटो कंपनियों का कामकाज ट्रैक पर आने लगा है. बीते कुछ दिनों में हुंडई समेत कई ऑटो कंपनियों ने अपने प्‍लांट शुरू कर दिए हैं.

अब देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने भी अपने मानेसर प्‍लांट में परिचालन शुरू कर दिया है. बता दें कि मारुति के मानेसर और गुरुग्राम प्‍लांट में परिचालन 22 मार्च से निलंबित कर दिया गया था. इस लिहाज से 50 दिन बाद पहली बार मानेसर के प्‍लांट में कार प्रोडक्‍शन का काम हो रहा है.

Advertisement

मारुति सुजुकी इंडिया के अध्यक्ष आर सी भार्गव ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, ‘‘मानेसर प्‍लांट में उत्पादन शुरू हो गया है और पहली कार आज (मंगलवार) तैयार हो रही है.’’ उन्होंने कहा कि इस समय 75 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ सिंगल शिफ्ट के आधार पर परिचालन किया जा रहा है. पूरी क्षमता के साथ कामकाज कब तक शुरू होगा, इस बारे में पूछने पर भार्गव ने कहा कि यह सरकार के नियमों पर निर्भर करेगा.

मारुति का गुरुग्राम प्‍लांट अब भी बंद

हालांकि मारुति का गुरुग्राम प्‍लांट अब भी बंद है. इसके शुरू होने के बारे में भार्गव ने कहा, ‘‘वहां काम शुरू होगा, लेकिन अभी नहीं.’’ आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने 22 अप्रैल को कंपनी को मानेसर प्‍लांट फिर शुरू करने की अनुमति दी थी, लेकिन कंपनी ने कहा था कि वह तभी परिचालन शुरू करेगी, जब उत्पादन की निरंतरता और वाहनों की बिक्री संभव होगी.

Advertisement

अप्रैल में नहीं बिकी थी एक भी कार

बता दें कि लॉकडाउन की वजह से अप्रैल में मारुति सुजुकी की एक भी कार नहीं बिकी है. ऐसा पहली बार हुआ कि अप्रैल में मारुति सुजुकी ने एक भी गाड़ी नहीं बेची. बंदरगाहों के खुलने के बाद कंपनी ने मूंदड़ा बंदरगाह से 632 कारों का निर्यात किया है. अगर मार्च की बात करें तो मारुति की बिक्री 47 प्रतिशत घटकर 83,792 इकाई रह गई थी. हालांकि, लॉकडाउन में ढील के बाद मारुति सुजुकी ने अब कारों की बिक्री शुरू कर दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »