Volvo EX90: सिंगल चार्ज में दिल्ली से प्रयागराज, 724KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च

Volvo EX90 को कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर पेश किया गया है. यह SUV कंपनी की खास इलेक्ट्रिक कार प्लेटफॉर्म SPA2 पर तैयार की गई है. ये एक 6-सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार है.

Advertisement
Volvo EX90 में कंपनी ने कैप्टन सीट की व्यवस्था की है. Photo: Volvo India Volvo EX90 में कंपनी ने कैप्टन सीट की व्यवस्था की है. Photo: Volvo India

अश्विन सत्यदेव

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:16 PM IST

स्वीडन की कार निर्माता कंपनी Volvo ने भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी EX90 को लॉन्च कर दिया है. शानदार डिजाइन, प्रीमियम केबिन, एडवांस टेक्नोलॉजी और लंबी ड्राइविंग रेंज से लैस इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती कीमत 1.26 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इसकी आधिकारिक बुकिंग शुरू कर दी गई है और डिलीवरी अगले साल जनवरी से शुरू की जाएगी.

Advertisement

Volvo EX90 को कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में फ्लैगशिप मॉडल के तौर पर पेश किया गया है. यह SUV कंपनी की खास इलेक्ट्रिक कार प्लेटफॉर्म SPA2 पर तैयार की गई है. इसे पेट्रोल और डीजल इंजन वाली Volvo XC90 के इलेक्ट्रिक विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. भारत में यह Volvo EX30 और EC40 से ऊपर पोजिशन करती है.

Volvo EX90 में अल्ट्रा-फास्ट DC चार्जर का सपोर्ट भी मिलता है. Photo: Volvo India

कैसा है Volvo EX90 का डिजाइन

Volvo EX90 में कंपनी सिग्नेचर स्टाइल सिंपल लेकिन प्रीमियम स्कैंडिनेवियन डिजाइन थीम देखने को मिलता है. इसके फ्रंट में 'थॉर्स हैमर' डिजाइन वाली LED हेडलाइट्स दी गई हैं, जो वॉल्वो की कारों की खास पहचान हैं. इसके अलावा SUV में क्लोज्ड ग्रिल, बॉडी के साथ मिलकर खुलने वाले फ्लश डोर हैंडल और पीछे C-शेप वाली LED टेललाइट्स मिलती हैं.

Advertisement

ग्लोबल मार्केट में Volvo EX90 कई पावरट्रेन ऑप्शन में आती है. हालांकि, भारत में इसे 106 kWh बैटरी पैक और डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ पेश किया गया है. यह सेटअप 462 bhp की अधिकतम पावर और 670 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. भारत में इस इलेक्ट्रिक SUV को सिंगल, पूरी तरह फीचर-लोडेड वेरिएंट में पेश किया जाएगा. इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है जो चारों पहियों को पावर देता है.

सिंगल चार्ज में दिल्ली से प्रयागराज

Volvo का दावा है कि WLTP टेस्ट साइकिल के मुताबिक EX90 एक बार फुल चार्ज करने पर 625 km तक चल सकती है. वहीं, इंडियन ड्राइविंग कंडिशन किए गए टेस्ट के आधार पर कंपनी ने 724 km तक की रेंज का दावा किया है. हालांकि, असल ड्राइविंग रेंज सड़क, मौसम, ट्रैफिक और ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से अलग हो सकता है. यानी इस एसयूवी से फुल चार्ज में दिल्ली से प्रयागराज (तकरीबन 650 किमी) तक की दूरी तय की जा सकती है.

चार्जिंग के लिए इसमें 11 kW AC चार्जर का सपोर्ट दिया गया है. इस चार्जर से बैटरी को 0 से 100 फीसदी तक चार्ज करने में करीब 11 घंटे लगते हैं. इसके अलावा, SUV में 350 kW तक की क्षमता वाले अल्ट्रा-फास्ट DC चार्जर का सपोर्ट भी मिलता है. कंपनी के मुताबिक, इससे बैटरी को 10 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में करीब 22 मिनट लग सकते हैं.

Advertisement
Volvo EX90 के केबिन में 14.5 इंच की वर्टिकल टचस्क्रीन दी गई है. Photo: Volvo India

मिलते हैं ये फीचर्स

Volvo EX90 के केबिन में 14.5 इंच की वर्टिकल टचस्क्रीन दी गई है, जिसमें गूगल के बिल्ट-इन फीचर्स मिलते हैं. इसके साथ फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया जा रहा है. SUV में 5G कनेक्टिविटी के साथ ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट की सुविधा भी दी गई है. इससे कार के सॉफ्टवेयर और कुछ फीचर्स को बिना सर्विस सेंटर जाए अपडेट किया जा सकेगा. इसके डिजिटल सिस्टम में NVIDIA कंप्यूटिंग हार्डवेयर और क्वॉलकम स्नैपड्रैगन कॉकपिट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »