भारतीय ऑटो सेक्टर में शुरू होगी नई जंग, इन चीनी SUVs की होने वाली है एंट्री

भारतीय बाजार में जल्द ही कई चीनी कारों की एंट्री होने वाली है. ये गाड़ियां अलग-अलग ब्रांड्स के जरिए आएंगी. ये सभी कारें एसयूवी बॉडी स्टाइल वाली होंगी और घरेलू प्लेयर्स को टक्कर देंगी. इन कारों को भारत में कई बार टेस्ट करते हुए देखा गया है. ये गाड़ियां इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड अवतार में आ सकती हैं. आइए जानते हैं अपकमिंग कारों की खास बातें.

Advertisement
Jetour T2 को भारत में टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया गया है. (Photo: Jetour Global) Jetour T2 को भारत में टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया गया है. (Photo: Jetour Global)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:37 AM IST

भारतीय बाजार में अभी चीनी ऑटोमोबाइल कंपनियां और चीनी गाड़ियां कम ही दिखती हैं. लेकिन आने वाले समय में ये समीकरण बदलने वाला है. दरअसल, कई चीनी गाड़ियां भारतीय अवतार में एंट्री करने वाली हैं. यानी इन कारों को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाना है, जो चीन में पॉपुलर हैं. 

फिलहाल चीनी कंपनियों को सीधे भारत में कार लॉन्च करने को लेकर सख्त सरकारी मंजूरी की जरूरत होती है. खैर कई चीनी कारों की भारत में एंट्री होने वाली है. हम ऐसी ही कुछ गाड़ियों की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जो भारतीय बाजार में जल्द ही लॉन्च हो सकती हैं. 

Advertisement

Jetour T2

भारत में लॉन्च होने वाली चीनी कारों की लिस्ट में सबसे पहला नाम जेटूर टी2 (Jetour T2) का है. इस कार को भारत में जेएसडब्लू (JSW) लेकर आ रही है. फिलहाल जेएसडब्लू, एमजी मोटर के साथ मिलकर गाड़ियां लॉन्च करती है. अब कंपनी एक नए ब्रांड के साथ मार्केट में उतरने वाली है, जिसके तहत कंपनी जेटूर टी2 को लॉन्च कर सकती है. 

ये एसयूवी इंटरनेशनल मार्केट में भी मिलती है और चेरी ब्रांड के तहत आती है. भारत में ये कार सीकेडी मॉडल के तहत आएगी. इसमें बॉक्सी लुक और रग्ड डिजाइन मिलेगा. कार का हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च हो सकता है, जिसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो हाइब्रिड सिस्टम के साथ आएगा. 

यह भी पढ़ें: Jetour T2: बोल्ड लुक... 5 स्टार सेफ्टी! लॉन्च से पहले छा गई ये SUV

Advertisement

Cherry V23

जेएसडब्लू यहीं नहीं रुकने वाला है. जेटूर टी2 के बाद कंपनी चेरी वी23 (Cherry V23) को लॉन्च करेगी. इस एसयूवी को भारत में टेस्टिंग के वक्त स्पॉट किया गया है. ये कार भी बॉक्सी डिजाइन के साथ आएगी. इसका फ्रंट फेस जीप रैंगलर और लैंड रोवर डिफेंडर जैसा है. 

वी23 को भारत में टेस्टिंग के वक्त देखा गया है. (Photo: Cherry Thailand) 

इंटरनेशनल मार्केट में ये कार 59.93 kWh और 81.76 kWh बैटरी पैक के साथ आएगी. छोटी बैटरी वाला वर्जन रियर व्हील सेटअप सपोर्ट करेगा, जबकि बड़ी बैटरी के साथ कंपनी ऑल व्हील ड्राइव मोड ऑफर करेगी. रियर व्हील ड्राइव वर्जन में 136 पीएस की पावर और 180 एनएम का टॉर्क मिलेगा. वहीं ऑल व्हील ड्राइव में 211 पीएस की पावर और 292 एनएम का टॉर्क मिलेगा. 

MG IM6

इसके अलावा MG IM6 की भी भारत में एंट्री होने वाली है. ये एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसका सीधा मुकाबला हुंडई आयोनिक 5, किआ ईवी6, टेस्ला मॉडल वाई और बीवाईडी सीलॉयन 7 से होगा. ग्लोबल मार्केट में ये कार रियर व्हील ड्राइव और ऑल व्हील ड्राइव में आती है. सिंगल मोटर वाले वेरिएंट में 408 बीएचपी की पावर और ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट में 778 बीएचपी की पावर मिलती है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 70Km माइलेज, 77 हजार कीमत, अप्रैल में सबसे ज्यादा बिकी ये बाइक

BYD Sealion 6

बीवाईडी भी इस भीड़ में पीछे नहीं रहने वाली है. कंपनी की BYD Sealion 6 को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ये प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी भारत में लॉन्च हो सकती है. बीवाईडी की दूसरी गाड़ियों की तरह ही सीलॉयन (Sealion) 6 में भी प्रीमियम कैबिन एक्सपीरियंस मिलेगा. 

इसमें 15.6 इंच का रोटेटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10 स्पीड वाला ऑडियो सिस्टम, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट, डुअल वायरलेस चार्जर, पैनोरोमिक सनरूफ और लेवल 2 ADAS मिलेगा. इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 18.3 kWh की बैटरी के साथ आएगा. 

BYD Leopard

इसके अलावा बीवाईडी लियोपार्ड (BYD Leopard) का पेटेंट भी भारत में फाइल हुआ है. हालांकि, पेटेंट फाइल होने का ये मतलब बिलकुल नहीं है कि कार लॉन्च होगी ही. फिर भी इस हाइब्रिड एसयूवी के भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है. बॉक्सी डिजाइन वाली ये एसयूवी ग्लोबल मार्केट में 2.0 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन और 36.8 kWh के बैटरी पैक के साथ आती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement