Jetour T2: बोल्ड लुक... 5 स्टार सेफ्टी! लॉन्च से पहले छा गई ये SUV

11 March 2026

By; Aaj Tak Auto

आ रही है नई SUV

भारत में जल्द ही एक नई दमदार SUV की एंट्री होने वाली है. बोल्ड, सॉलिड लुक और दमदार फीचर्स के साथ आने वाली इस एसयूवी को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा.

Photo: jetourglobal.com

Jetour T2

हम बात कर रहे हैं JSW Motors की पहली कार के तौर पर पेश की जाने वाली Jetour T2 एसूयवी की.

Photo: jetourglobal.com

JSW Motors की पहली कार

बता दें कि, यह मॉडल JSW और चीनी कंपनी Chery के सहयोग से भारत में लॉन्च होगा और इसका एमजी मोटर से सीधा संबंध नहीं होगा.

Photo: jetourglobal.com

पेटेंट हुआ फाइल

कंपनी ने इसके डिजाइन का पेटेंट भी भारत में फाइल कर दिया है और हाल ही में एक टीज़र भी जारी किया था, जिसमें कार की सिल्हूट दिखाई गई थी.

Photo: jetourglobal.com

लॉन्च से पहले दिखाया दम

लॉन्च से पहले ही Jetour T2 ने अपना दम दिखा दिया है. इस एसयूवी को एशियन NCAP के क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

Photo: aseancap.org

वयस्कों की सेफ्टी

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में SUV ने 32 में से 29.74  प्वाइंट हासिल किए. फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में इसे 16 में से 13.74 अंक मिले हैं.

Photo: aseancap.org

साइड इम्पैक्ट टेस्ट

वहीं साइड इम्पैक्ट टेस्ट में इसे पूरे 8 में से 8 प्वाइंट मिले हैं. इसके अलावा हेड प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी के लिए भी इसे पूरे प्वाइंट मिले हैं.

Photo: aseancap.org

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन

चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में एसयूवी को 51 में से 40.63 प्वाइंट मिले हैं. चाइल्ड सीट इंस्टॉलेशन कम्पैटिबिलिटी के लिए SUV को 12 में से 9.02 अंक मिले.

Photo: aseancap.org

चाइल्ड प्रेजेंस डिटेक्शन सिस्टम

कार में मौजूद सेफ्टी फीचर्स के लिए 13 में से 7 अंक दिए गए. चाइल्ड प्रेजेंस डिटेक्शन सिस्टम में इस SUV को 2 में से 1 अंक मिला है.

Photo: aseancap.org

मिलते हैं ये फीचर्स

Jetour T2 में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रियर ऑक्यूपेंट डिटेक्शन, ISOFIX चाइल्ड सीट, सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: jetourglobal.com

डिफेंडर जैसा डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो यह एक बड़ी और बॉक्सी डिज़ाइन वाली SUV है. इसका लुक काफी हद तक लैंड रोवर डिफेंडर जैसी SUV की याद दिलाता है.

Photo: jetourglobal.com

5-सीटर या 7-सीटर 

उम्मीद है कि, कंपनी इसे 5-सीटर एसयूवी के तौर पर बाजार में उतारेगी. हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में इसका 7-सीटर वर्जन भी मौजूद है.

Photo: jetourglobal.com

हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर दांव

भारत में इस SUV का प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन लाया जा सकता है. इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी जाएगी. 

Photo: jetourglobal.com

Read Next