17 May 2026
By: Aajtak Auto
अप्रैल 2026 में भारतीय टू-व्हीलर मार्केट ने अच्छी ग्रोथ हासिल की है. टॉप 10 टू-व्हीलर्स की सेल 12.5 लाख यूनिट्स से ज्यादा हुई है.
Photo: heromotocorp.com
ईयर-ऑन-ईयर ये ग्रोथ 25 फीसदी की है. टू-व्हीलर मार्केट में हीरो मोटोकॉर्प, होंडा और टीवीएस का दबदबा है. हीरो स्प्लेंडर सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है.
Photo: heromotocorp.com
अप्रैल 2026 में हीरो मोटोकॉर्प ने स्प्लेंडर की 3,09,131 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले इस मोटरसाइकिल की सेल 56 फीसदी ज्यादा हुई है.
Photo: heromotocorp.com
2025 के अप्रैल में कंपनी ने 1,97,893 स्प्लेंडर को बेचा था. टॉप 10 टू-व्हीलर्स की लिस्ट में लगभग एक चौथाई सेल अकेले स्प्लेंडर की है.
Photo: heromotocorp.com
वहीं होंडा एक्टिवा देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है, जिसकी 2,20,774 यूनिट्स अप्रैल में बिकी हैं. इसकी सेल 13 फीसदी बढ़ी है.
Photo: honda2wheelersindia.com
स्प्लेंडर हीरो मोटोकॉर्प का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला और भरोसेमंद नेमप्लेट है. इस नेमप्लेट में कई गाड़ियां आती हैं.
Photo: heromotocorp.com
बात करें स्प्लेंडर प्लस की तो ये बाइक 77,557 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है. इसके टॉप मॉडल की कीमत 83,214 रुपये एक्स शोरूम है.
Photo: heromotocorp.com
ये बाइक 70Kmpl का माइलेज ऑफर करती है. इसमें 97.2 सीसी का इंजन मिलता है, जो 5.9 kW की मैक्सिमम पावर ऑफर करता है.
Photo: heromotocorp.com
बाइक 8.05 एनएम के मैक्सिमम टॉर्क के साथ आती है. इसमें मल्टीपल कलर और फीचर्स का विकल्प मिलता है.
Photo: heromotocorp.com