नए अवतार में आ रही लोगों की पसंदीदा 7-सीटर... मिलेगा SUV जैसा डिजाइन

टोयोटा ग्लांजा फेसलिफ्ट के बाद कंपनी एक और कार लाने की तैयारी में जुटी है. कंपनी अपनी पॉपुलर 7-सीटर कार इनोवा हायक्रॉस का नया वर्जन लॉन्च करने वाली है. ये एमपीवी पहले से ज्यादा बोल्ड लुक के साथ आएगी. कार के इंटीरियर को भी अपडेट किया जा सकता है. ये कार अगले महीने लॉन्च हो सकती है. आइए जानते हैं नई इनोवा हायक्रॉस में क्या खास होगा.

Advertisement
Toyota Innova HyCross का अपडेटेड वर्जन नवंबर में लॉन्च हो सकता है. (Photo: ITG) Toyota Innova HyCross का अपडेटेड वर्जन नवंबर में लॉन्च हो सकता है. (Photo: ITG)

आजतक ऑटोमोबाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:58 PM IST

टोयोटा (Toyota) ने भारतीय बाजार में अपनी नई ग्लांजा को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने ग्लांजा फेसलिफ्ट (Glanza Facelift) को 6.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. वहीं अब अगले महीने हमें टोयोटा की एक और कार का अपडेटेड मॉडल देखने को मिलने वाला है.

हम बात कर रहे हैं लोगों की चहेती 7-सीटर का इनोवा हायक्रॉस (Toyota Innova Hycross) की. कारटोक की रिपोर्ट के मुताबिक ये एमपीवी नवंबर में लॉन्च हो सकती है. टोयोटा इस कार को पिछले 3-4 महीने से टेस्ट कर रही है. अब कंपनी इसे बाजार में उतारने की अंतिम तैयारियों में लगी हुई है.

Advertisement

पिछले कुछ दिनों में इस कार के अपडेटेड वर्जन को कई बार स्पॉट किया जा चुका है. अगर कंपनी इस कार को नवंबर में लॉन्च करने वाली है, तो इसका मतलब है कि ये कार लगभग तैयार हो चुकी होगी. आइए जानते हैं नई टोयोटा इनोवा हायक्रॉस में क्या कुछ खास होने वाला है.

क्या होगा कार में नया?

नई टोयोटा इनोवा हायक्रॉस में हमें रिवाइज्ड फ्रंट फेसिया देखने को मिलेगा. हेडलैम्प्स भी पहले के मुकाबले पतले दिए जाएंगे. एमपीवी का फ्रंट लुक काफी हद तक नई हायलेक्स (Hilux) से इंश्पायर्ड नजर आएगा. हेडलाइट्स को कनेक्ट करने के लिए कंपनी एक चौड़ी ब्लैक स्ट्रीप का इस्तेमाल करेगी. इसके बीच में हमें टोयोटा का लोगो दिखेगा.

वहीं कार का फ्रंट एंड ज्यादा अपराइट नजर आएगा. इसकी वजह से ये कार एमपीवी के मुकाबले एसयूवी जैसी ज्यादा नजर आएगी. बंपर और फॉग लैम्प की पोजिशन को भी रिवाइज किया जाएगा. अलग-अलग वेरिएंट्स में हमें अलग-अलग व्हील्स देखने को मिलेंगे. कंपनी इसमें 16 इंच से 18 इंच के एलॉय व्हील्स दे सकती है. एलॉय व्हील्स का डिजाइन भी बदलेगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Toyota Glanza Facelift: त्योहारों के बीच टोयोटा का धमाका! लॉन्च की सबसे सस्ती कार, कीमत है इतनी

रियर की बात करें, तो टेललैम्प्स को भी रिवाइज किया जाएगा. इसमें एलईडी एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं. हालांकि, टेलगेट के डिजाइन में बदलाव नहीं किया जाएगा. इंटीरियर में भी बड़े बदलावों की उम्मीद नहीं है. हमें मौजूदा मॉडल से थोड़ी अलग अपहोल्स्ट्री देखने को मिल सकती है.

इंटीरियर और इंजन

कार में पहले से ही कई सारे फीचर्स मिलते हैं. अपडेटेड इनोवा हायक्रॉस में बड़ी टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड ड्राइवर डिस्प्ले, एक अपडेटेड 360 डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरोमिक सनरूफ, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स मिलेंगी.

यह भी पढ़ें: लॉन्च हुई नई Toyota Fortuner Leader... इतने रुपये है कीमत

कार के इंजन और ट्रांसमिशन में कोई बदलाव नहीं मिलेगा. ये कार 2.0 लीटर के पेट्रोल और 2.0 लीटर हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आएगी. नॉन-हाइब्रिड सेटअप 173 पीएस की पावर और 204 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करेगा. इसके साथ सीवीटी गियरबॉक्स मिलेगा. वहीं हाइब्रिड वर्जन 184 पीएस की पावर ऑफर करेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »