आ रही 30KM माइलेज वाली नई टोयोटा... इन फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

टोयोटा भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इसका टीजर जारी कर दिया है. ये कंपनी की भारत में सबसे सस्ती कार है. हम बात कर रहे हैं टोयोटा ग्लांजा फेसलिफ्ट की, जो 14 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है. हैचबैक का टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है. इसमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Advertisement
Toyota Glanza Facelift में हमें नया इंजन देखने को मिलेगा. (Photo: YouTube/ Toyota India) Toyota Glanza Facelift में हमें नया इंजन देखने को मिलेगा. (Photo: YouTube/ Toyota India)

अभिषेक मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:48 AM IST

टोयोटा ने इस हफ्ते भारतीय बाजार में नई फॉर्च्यूनर लीडर को लॉन्च किया है. अगले हफ्ते कंपनी अपनी दूसरे कार को लॉन्च करने वाली है, जिसे टीज करना शुरू कर दिया गया है. हम बात कर रहे हैं टोयोटा ग्लांजा फेसलिफ्ट (Toyota Glanza Facelift) की, जो 14 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है. 

ब्रांड ने इस कार का टीजर जारी कर दिया है. शॉर्ट क्लिप में कंपनी ने हैचबैक के फ्रंट पर फोकस किया है, जिसमें रिडिजाइन्ड ग्रिल और टोयोटा का लोगो दिख रहा है. वैसे इस कार का आना पिछले महीने ही कन्फर्म हो गया था, जब कंपनी ने मारुति सुजुकी बलेनो फेसलिफ्ट को लॉन्च किया था. 

Advertisement

टोयोटा ग्लांजा मारुति बलेनो का ही रिबैज्ड वर्जन है. पिछले महीने मारुति ने इस कार को नए इंजन, एक्सटीरियर और इंटीरियर अपडेट के साथ लॉन्च किया है. अब टोयोटा ग्लांजा फेसलिफ्ट में भी हमें ऐसे ही कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे. यानी ये कार भी नए इंजन के साथ आएगी. आइए जानते हैं नई टोयोटा ग्लांजा में क्या कुछ खास मिलेगा. 

क्या होगा टोयोटा ग्लांजा फेसलिफ्ट में खास? 

कैबिन के ओवरऑल लुक में कोई बदलाव नहीं होगा. कंपनी इसमें नए फीचर्स जरूर जोड़ेगी, जो बलेनो फेसलिफ्ट में देखने को मिले हैं. कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, कूल्ड वायरलेस चार्जिंग पैड और 9 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम मिलेगा. ये स्क्रीन वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ आएगी. 

यह भी पढ़ें: लॉन्च हुई नई Toyota Fortuner Leader... इतने रुपये है कीमत

ऑडियो सिस्टम को भी अपडेट किया जा सकता है. सबसे बड़ा बदलाव सेफ्टी के मामले में देखने को मिलेगा. नई ग्लांजा में कंपनी लेवल 2 एडवांस ड्रावर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) दे सकती है. इसके अलावा कार में ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन-कीप असिस्ट, एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमेटिक हाई स्पीड असिस्ट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे. 

Advertisement

नए इंजन के साथ आएगी कार

टोयोटा ने इन फीचर्स को कन्फर्म नहीं किया है. इन सब के अलावा एक बड़ा बदलाव कार के इंजन में होगा. अभी टोयोटा ग्लांज 1.2 लीटर के 4-सिलेंडर इंजन के साथ आती है. फेसलिफ्ट में कंपनी 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर इंजन दे सकती है, जो बलेनो फेसलिफ्ट में आता है. ये इंजन 83 एचपी की पावर और 112 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. 

यह भी पढ़ें: Toyota Hilux के ऊपर गिरी 760KG की वैन... ऐसा हुआ हाल, देखें VIDEO

मौजूदा सीएनजी सेटअप के साथ ग्लांजा 30 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का क्लेम्ड माइलेज ऑफर करती है. कार में मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ही गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. नई बलेनो में कंपनी ने सीएनजी के साथ एएमटी का विकल्प दिया है. अब देखना होगा कि क्या ग्लांज फेसलिफ्ट में भी हमें ये सेटअप देखने को मिलता है. इस कार का सीधा मुकाबला हुंडई आई20 और टाटा अल्ट्रोज से होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »